ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी सूचना, टीएमसी की नई कार्यकारिणी के बारे में बताया
पश्चिम बंगाल में बागी गुट द्वारा अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बीच ममता बनर्जी ने कल्याण बनर्जी, महुआ मोइत्रा और यूपी के राजेश पति त्रिपाठी समेत 24 नेताओं को शामिल कर टीएमसी की नई टीम का ऐलान किया है
कोलकाता: पश्चिम बंगाल चुनावों में हार और बागी गुट द्वारा अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद ममता बनर्जी बड़े राजनीतिक संकट में फंस गई हैं। टीएमसी को बचाने के लिए उन्होंने एक अंतिम दांव खेलते हुए 24 नेताओं की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान किया है और इसकी सूची चुनाव आयोग को भेज दी है।
ममता बनर्जी ने यह कदम ऐसे वक्त पर उठाया है जब 58 विधायकों वाला बागी खेमा पार्टी और चुनाव चिह्न पर अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी कर रहा है, जिससे बंगाल की राजनीति अब बिल्कुल महाराष्ट्र के ‘शिवसेना और एनसीपी’ पैटर्न पर आगे बढ़ती दिख रही है।
ममता बनर्जी द्वारा 22 जून को घोषित की गई इस नई टीम में उन्होंने खुद को चेयरपर्सन और सुब्रत बख्शी को वाइस प्रेसीडेंट रखा है, जबकि अभिषेक बनर्जी को राष्ट्रीय महासचिव के पद पर बरकरार रखा गया है।
इसे भी पढ़ें: कौन हैं श्रवण कुमार? जिन्हे चुना गया JDU विधायक दल का नेता
इसके अलावा डेरेक ओ ब्रायन और डाला सेन को संयुक्त सचिव, सुभाशीष चक्रवर्ती को कोषाध्यक्ष और चंद्रिमा भट्टाचार्य को बंगाल यूनिट का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
इस कार्यकारिणी में अमित मित्रा, मुकुल संगमा, कल्याण बनर्जी, महुआ मोइत्रा, सौगत रॉय और कुणाल घोष सहित कई अन्य प्रमुख नेताओं को बतौर सदस्य शामिल किया गया है। पत्र के अनुसार इस कार्यकारिणी का गठन 20 जून को हुआ था।
गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव में हार के बाद बागी विधायकों ने न सिर्फ अलग गुट बनाकर नेता विपक्ष के पद पर कब्जा कर लिया था, बल्कि केंद्र में भी टीएमसी के 20 सांसदों ने काकोली घोष दस्तीदार के नेतृत्व में एनसीपीआई (NCPI) में विलय कर लिया है, जबकि बागी विधायक दल की अगुवाई ऋतब्रत बनर्जी कर रहे हैं।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
