कौन हैं श्रवण कुमार? जिन्हे चुना गया JDU विधायक दल का नेता

कौन हैं श्रवण कुमार? जिन्हे चुना गया JDU विधायक दल का नेता

पटना। बिहार में जनता दल यूनाइटेड विधायक दल ने मंगलवार को अपना नया नेता चुन लिया है। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी में संपन्न हुई जनता दल यूनाइटेड की बैठक में पूर्व मंत्री श्रवण कुमार को विधायक दल का नेता चुना गया।

श्रवण कुमार को नीतीश कुमार का करीबी माना जाता है। वे नीतीश सरकार में लबे समय तक ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री रहे हैं। अब एनडीए की नई सरकार में भी माना जा रहा है कि उन्हें यही विभाग मिल सकता है। श्रवण कुमार नालंदा के विधायक हैं। समता पार्टी के समय से ही वे जुड़े हुए हैं।

श्रवण कुमार को विधायी कार्यों का गहरा अनुभव है। वह लंबे समय तक बिहार विधानसभा में ‘मुख्य सचेतक’ (Chief Whip) की भूमिका भी निभा चुके हैं, जिससे उन्हें विधायकों को एकजुट रखने और सदन की कार्यवाही का संचालन करने में महारत हासिल है।

नीतीश कुमार की तरह श्रवण कुमार भी कुर्मी समाज से आते हैं, जिससे पार्टी का सामाजिक आधार और मजबूत होता है। वह बिहार के नालंदा विधानसभा क्षेत्र (जो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गृह जिला भी है) से लगातार सात बार (1995 से अब तक) विधायक रहे हैं।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Raja Zaid

"राजा ज़ैद एक जाने-माने पत्रकार हैं। उन्हें देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ राजनीति और सामायिक विषयो की कवरेज का 15 वर्षो से अधिक का अनुभव है।