धर्मेंद्र प्रधान के मुद्दे पर PM मोदी को रेवंत रेड्डी की चुनौती, बोले- राहुल को बनाएंगे प्रधानमंत्री
नीट पेपर लीक मुद्दे पर नई दिल्ली में शीर्ष कांग्रेस नेतृत्व के प्रदर्शन के बाद तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कोडंगल में अंबेडकर प्रतिमा के समक्ष आगामी चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हराने का संकल्प लिया
नई दिल्ली: नीट परीक्षा पेपर लीक मामले पर कांग्रेस ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर अपना विरोध तेज कर दिया है। राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा “पहले इस्तीफा, फिर चर्चा” का रुख अपनाने के बीच तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है।
कोडंगल में आयोजित एक विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए तेलंगाना सीएम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पिछले 100 वर्षों से युवाओं और गरीबों के अधिकारों के लिए लड़ती आ रही है।
इसे भी पढ़ें: बिहार NDA पर घमासान: चिराग और मांझी आमने सामने, एक दूसरे से मंगा इस्तीफा
उन्होंने आरोप लगाया कि देश के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है और राहुल गांधी, प्रियंका गांधी व मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व में यह लड़ाई सड़कों से लेकर संसद तक जारी रहेगी।
अंबेडकर प्रतिमा के समक्ष संकल्प लेते हुए रेवंत रेड्डी ने मांग की कि प्रधानमंत्री मोदी को तुरंत शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को कैबिनेट से बर्खास्त करना चाहिए, अन्यथा इसकी सीधी जिम्मेदारी लेते हुए उन्हें खुद इस्तीफा देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि देश के युवा अब इस अन्याय के खिलाफ एकजुट हो चुके हैं और आने वाले दिनों में जनता इस सरकार को सत्ता से हटाकर राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाएगी। गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले ही राहुल गांधी ने दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के करीब विरोध प्रदर्शन किया था, जिसमें कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार और केरल के नेता वी.डी. सतीशन समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए थे।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
