चुनाव खत्म होते ही देखिएगा डीज़ल, पेट्रोल, खाद सब महंगा हो जाएगा; अखिलेश यादव
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख़्यमंत्री अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी आयोजिद प्रेस कांफ्रेंस को सम्भोदित करते हुए कहा इधर जो खतरा पैदा हुआ है हिंदुस्तानियत के खिलाफ, उससे लड़ने के लिए हम सब तैयार हैं।
पूर्व मुख़्यमंत्री ने कहा PDA के लोगों को हम लोग हक और सम्मान दिलाने का काम करेंगे, उसके लिए साल लगे या सदी हम लोग पीछे नहीं हटेंगे।
उन्होंने कहा की शिक्षा से ही हमारा समाज और देश तरक्की करेगा। जो एकतंत्री लोग हैं, जो संविधान से नहीं मन विधान से चलना चाहते हैं, उनके खिलाफ हम लोग संघर्ष करते रहेंगे।
अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी नहीं चाहती कि हम लोग PDA समाज के लोगों के साथ खड़े हो और उन्हें न्याय दिला पाएं। हम लोगों ने तय किया हम गाजीपुर में पीड़ित परिवार की 5 लाख रुपए से मदद करने का काम करेंगे। कल पुनः हमारा डेलिगेशन जाएगा।
इसे भी पढ़ें: 23 अप्रैल को बंगाल का ‘महा-संग्राम’: 152 सीटों पर वोटिंग, 7 संवेदनशील जिलों में सुरक्षा का सख्त पहरा
उन्होंने एलन किया कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर 24 घंटे के अंदर किसानों के भुगतान कराने का काम होगा जिसके लिए 15 हजार करोड़ का कॉरपस फंड होगा।
अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि जो सरकार दावा करती थी विमेन सिक्योरिटी को लेकर, वो क्यों खोखली साबित हो रही है। बीजेपी की महिलाएं ही कह रहीं हैं कि अगर बीजेपी को आरक्षण देना ही था तो अभी क्यों नहीं लागू कर दे रहे। सूबे के पूर्व मुख़्यमंत्री ने कहा कि चुनाव खत्म होते ही देखिएगा डीज़ल, पेट्रोल, खाद सब महंगा हो जाएगा। दाम बढ़ते ही महंगाई एकदम से और तेजी से बढ़ेगी जिससे आम आदमी का जीना दुश्वार हो जाएगा।
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
