ट्रक ने रौंदा: वाहन के पलटते ही सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने सड़क पर गिरे लोगों को कुचल दिया
बलिया: भीषण सड़क हादसे में ऑर्केस्ट्रा टीम के 4 सदस्यों की मौत, ट्रक ने कुचले सिर उत्तर प्रदेश के बलिया जिले और बिहार के छपरा बॉर्डर के समीप मांझी-छपरा मुख्य मार्ग पर बुधवार तड़के एक रोंगटे खड़े कर देने वाला सड़क हादसा हुआ।
एक अनियंत्रित मैजिक वाहन के पलटने के बाद, सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर गिरे लोगों को कुचल दिया। इस दर्दनाक घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।
हादसा उस समय हुआ जब ‘मुस्कान ऑर्केस्ट्रा’ की टीम छपरा के भगवान बाजार में एक विवाह समारोह में अपना कार्यक्रम प्रस्तुत कर वापस बलिया लौट रही थी।
वाहन का संतुलन बिगड़ा: इनई गांव के समीप अचानक मैजिक वाहन असंतुलित होकर सड़क पर पलट गया।
वाहन के पलटते ही उसमें सवार कलाकार सड़क पर बिखर गए। इसी दौरान सामने से आ रहे एक बेकाबू ट्रक ने सड़क पर गिरे लोगों को कुचल दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों और आर्केस्ट्रा संचालक के अनुसार, हादसा इतना भयावह था कि तीन मृतकों के सिर धड़ से अलग हो गए या पूरी तरह कुचल गए।
इसे भी पढ़ें: पुलिस नोटिस के खिलाफ आइसा अध्यक्ष नेहा बोरा की अर्जी पर दिल्ली हाईकोर्ट का अंतिम निर्णय आज
ऑर्केस्ट्रा संचालक अशोक राम ने बताया कि टीम में कुल 13 लोग सवार थे, जिनमें 5 डांसर भी शामिल थीं। सभी कलाकार मूल रूप से लखनऊ के निवासी थे और बलिया के नरही स्थित लक्ष्मण पुर चट्टी से अपना काम संचालित करते थे।
हादसे में घायल 4 लोगों को गंभीर स्थिति में छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटनाग्रस्त मैजिक और ट्रक को जब्त कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
हादसे के बाद मौके पर काफी समय तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। मृतकों के परिजनों को सूचित करने का प्रयास किया जा रहा है।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
