पेलेट गन के दावों पर दिल्ली पुलिस का फैक्ट चेक: ‘हमारे पास गन नहीं, अफवाह न फैलाएं’

पेलेट गन के दावों पर दिल्ली पुलिस का फैक्ट चेक: ‘हमारे पास गन नहीं, अफवाह न फैलाएं’

दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च के दौरान पेलेट गन के इस्तेमाल के आरोपों को खारिज करते हुए लोगों से बिना पुष्टि वाली खबरें न शेयर करने की अपील की है

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों पर पेलेट गन और इलेक्ट्रिक स्टन गन के इस्तेमाल के सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।

सीजेपी के प्रवक्ता सौरव दास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक वीडियो साझा करते हुए आरोप लगाया था कि पुलिस ने शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर पेलेट गन चलाई, जिसमें एक व्यक्ति के चेहरे पर चोट के निशान भी दिखाए गए थे।

इसके अलावा सोशल मीडिया पर रैपिड एक्शन फ़ोर्स (RAF) द्वारा स्टन गन के इस्तेमाल की खबरें भी तैर रही थीं, जिन्हें दिल्ली पुलिस ने ‘फेक न्यूज़’ करार देते हुए पूरी तरह झूठा और गुमराह करने वाला बताया है।

दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि उनके पास न तो पेलेट गन हैं और न ही चल रहे विरोध-प्रदर्शन में इनका कोई इस्तेमाल किया जा रहा है।

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर किसी भी बिना पुष्टि वाली या गुमराह करने वाली जानकारी को पोस्ट, शेयर या फॉरवर्ड न करें और किसी भी कंटेंट को साझा करने से पहले आधिकारिक स्रोतों से तथ्यों की जांच जरूर कर लें।

इसके साथ ही पुलिस ने चेतावनी भी दी है कि अफवाह या गलत जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Mehak B