दिल्ली: नीट परीक्षा रद्द होने की खबर से डिप्रेशन में आई छात्रा ने की आत्महत्या

दिल्ली: नीट परीक्षा रद्द होने की खबर से डिप्रेशन में आई छात्रा ने की आत्महत्या

दिल्ली में परीक्षा रद्द होने की खबरों से डिप्रेशन से जूझ रही नीट की एक परीक्षार्थी ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के पालम इलाके में रहने वाली नीट (NEET) की एक परीक्षार्थी रेणु ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुरुआती जांच के अनुसार, उसने इसी साल 3 मई को नीट परीक्षा दी थी और परीक्षा रद्द होने की खबरों के बाद से वह लगातार डिप्रेशन (तनाव) में चल रही थी।

पुलिस के मुताबिक, 13 जून को रेणु के पिता अपने ससुर के निधन के कारण ससुराल गए हुए थे और इस दौरान वह घर पर बिल्कुल अकेली थी। उसी शाम उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।

मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिससे उसकी गहरी मानसिक प्रताड़ना और परेशानी का पता चलता है। नोट में उसने अपने माता-पिता से माफी मांगते हुए लिखा कि वह उनकी उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई। मृतका का परिवार मूल रूप से राजस्थान का रहने वाला है और फिलहाल पालम में रह रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Raja Zaid

"राजा ज़ैद एक जाने-माने पत्रकार हैं। उन्हें देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ राजनीति और सामायिक विषयो की कवरेज का 15 वर्षो से अधिक का अनुभव है।