अब ‘कर्तव्य भवन क्षेत्र’ के नाम से जाना जाएगा दिल्ली का सेंट्रल विस्टा

अब ‘कर्तव्य भवन क्षेत्र’ के नाम से जाना जाएगा दिल्ली का सेंट्रल विस्टा

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने घोषणा की है कि दिल्ली के सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास क्षेत्र को अब ‘कर्तव्य भवन क्षेत्र’ या ‘कर्तव्य भवन परिसर’ के नाम से जाना जाएगा। सभी आधिकारिक दस्तावेजों में नए नाम का इस्तेमाल होगा

 

नई दिल्ली: सेंट्रल विस्टा को अब ‘कर्तव्य भवन परिसर’ या ‘कर्तव्य भवन क्षेत्र’ के नाम से जाना जाएगा।

केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) के स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए यह महत्वपूर्ण घोषणा की।

मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि अब ‘सेंट्रल विस्टा’ नाम का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए और सभी आधिकारिक दस्तावेजों व संदर्भों में इसे ‘कर्तव्य भवन परिसर’ या ‘कर्तव्य भवन क्षेत्र’ के रूप में ही संबोधित किया जाए।

इस नए नामकरण के दायरे में पूरा क्षेत्र आएगा, जिसमें सभी कर्तव्य भवन, कर्तव्य पथ और भविष्य में बनने वाली सरकारी इमारतें शामिल हैं।

गौरतलब है कि सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास योजना के तहत सरकार की योजना मंत्रालयों को एक स्थान पर लाने के लिए साझा केंद्रीय सचिवालय के अंतर्गत 10 इमारतें बनाने की है, जिनमें से तीन का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।

इससे पहले साल 2022 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन से इंडिया गेट तक के दो किलोमीटर लंबे मार्ग ‘राजपथ’ का नाम बदलकर ‘कर्तव्य पथ’ कर दिया था और बाद में इसके किनारे बने नए सरकारी कार्यालय भवनों को ‘कर्तव्य भवन’ का नाम दिया गया था।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Muskan Asif

मुस्कान आसिफ़ (ZH7TV) एक अनुभवी और रचनात्मक कंटेंट, डायनेमिक डिजिटल एडिटोरियल प्रोफेशनल पत्रकार हैं। जो बड़ी और असरदार खबरों का सटीक विश्लेषण करने में माहिर हैं। वे अपने नेटवर्क की पहुँच बढ़ाने के लिए बेहद आकर्षक वीडियो, टेक्स्ट और इंटरैक्टिव डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं।