दिल्ली की एवेन्यू राउज कोर्ट ने बृजभूषण शरण सिंह और विनोद तोमर को बरी कर दिया

दिल्ली की  एवेन्यू राउज कोर्ट ने बृजभूषण शरण सिंह और विनोद तोमर को बरी कर दिया

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न का मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने बृजभूषण शरण सिंह और विनोद तोमर को बरी कर दिया है

 

नई दिल्ली: महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने एक बड़ा फैसला सुनाते हुए भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह और विनोद तोमर को बरी कर दिया है। फैसले से पहले कोर्ट पहुंचे बृजभूषण शरण सिंह ने कहा था कि वह सिर्फ वही सुनेंगे जो कोर्ट कहेगा और उनके हाथ में कुछ भी नहीं है।

WFI के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन शोषण के इन आरोपों ने खेल जगत में भूचाल ला दिया था।

यह मामला जनवरी 2023 में तब प्रकाश में आया था जब देश की कई शीर्ष महिला पहलवानों ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर बृजभूषण शरण सिंह को पद से हटाने की मांग की थी।

पहलवानों का आरोप था कि उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग कर कई महिला खिलाड़ियों का यौन शोषण किया है। इन गंभीर आरोपों में कुश्ती महासंघ के कुछ कोचों की संलिप्तता की बात भी कही गई थी, जिसके बाद महिला खिलाड़ियों ने न्याय की गुहार लगाई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए खेल मंत्रालय ने WFI से स्पष्टीकरण मांगा था और इसकी जांच के लिए एक समिति का गठन किया गया था।

इस जांच के दौरान बृजभूषण शरण सिंह को अपने पद से हटना पड़ा था और कुश्ती महासंघ का कार्यालय भी उनके आवास से स्थानांतरित कर दिया गया था।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Muskan Asif

मुस्कान आसिफ़ (ZH7TV) एक अनुभवी और रचनात्मक कंटेंट, डायनेमिक डिजिटल एडिटोरियल प्रोफेशनल पत्रकार हैं। जो बड़ी और असरदार खबरों का सटीक विश्लेषण करने में माहिर हैं। वे अपने नेटवर्क की पहुँच बढ़ाने के लिए बेहद आकर्षक वीडियो, टेक्स्ट और इंटरैक्टिव डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं।