वायुसेना खेल परिसर की जमीन पर रार: कांग्रेस का सरकार पर सेना के अपमान का आरोप
नई दिल्ली: दिल्ली में वायुसेना के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की जमीन केंद्र सरकार द्वारा वापस लिए जाने के प्रयास पर कांग्रेस ने तीखा विरोध जताया है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने इसे सेना का अपमान बताते हुए सरकार की कार्रवाई को शर्मनाक करार दिया है।
प्रधानमंत्री आवास (7, लोक कल्याण मार्ग) के पास स्थित रेसकोर्स एयर फोर्स स्टेशन के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय के भूमि एवं विकास कार्यालय द्वारा बेदखली नोटिस जारी कर बंद करा दिया गया है।
जो लोक कल्याण मार्ग के आसपास की कीमती रक्षा जमीनों को वापस लेने की सरकारी मुहिम का हिस्सा है। इस स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में गोल्फ कोर्स और स्विमिंग पूल जैसी सुविधाएं थीं। केंद्र सरकार की इस कार्रवाई पर तीखा हमला बोलते हुए कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने इसे शर्मनाक और वायुसेना परिवार का अनादर करार दिया है।
इसे भी पढ़ें: सोनम वांगचुक का अनशन 19वें दिन भी जारी; 9 किलो वजन घटा, पर हौसले बुलंद
उन्होंने कहा कि दशकों पुराना यह कॉम्प्लेक्स भारतीय वायुसेना के सामाजिक बुनियादी ढांचे का अभिन्न हिस्सा और सैन्य जरूरतों से जुड़ा रहा है, इसलिए इस प्रमुख जमीन पर वायुसेना का नियंत्रण बरकरार रहना चाहिए।
केंद्र सरकार जनहित और प्रशासनिक जरूरतों का हवाला देकर दिल्ली में कई प्रमुख खेल परिसरों की जमीनें वापस ले रही है। हाल ही में लोक कल्याण मार्ग से दिल्ली रेस क्लब को हटाने और जयपुर पोलो ग्राउंड की जमीन वापस लेने के बाद, अब आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय ने एयर फोर्स गोल्फ कोर्स की जमीन सौंपने का भी निर्देश दिया है। इन सभी कार्रवाइयों के पीछे सरकार ने बुनियादी ढांचा परियोजनाओं और सार्वजनिक उद्देश्यों को मुख्य वजह बताया है।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
