सोनम वांगचुक का अनशन 19वें दिन भी जारी; 9 किलो वजन घटा, पर हौसले बुलंद

सोनम वांगचुक का अनशन 19वें दिन भी जारी; 9 किलो वजन घटा, पर हौसले बुलंद

दिल्ली के जंतर मंतर पर कॉकक्रोच जनता पार्टी का प्रदर्शन जारी है। आज सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल 19वें दिन है। डॉक्टर सतीश लांबा ने स्वास्थ्य जोखिमों की चेतावनी दी है, क्योंकि उपवास से ब्लड शुगर घट रहा है

 

नई दिल्ली: सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल 19वें दिन भी जारी है। लंबे समय से चल रहे इस उपवास के कारण उनका वजन 9 किलोग्राम से अधिक घट गया है।

डॉक्टरों की टीम उनकी शारीरिक स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है। डॉक्टर सतीश लांबा ने उनके स्वास्थ्य पर चिंता व्यक्त करते हुए बताया कि लगातार उपवास के कारण उनका ब्लड शुगर लेवल घट रहा है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी जोखिम बढ़ सकते हैं।

हालांकि, डॉक्टरों द्वारा भूख हड़ताल खत्म करने के कई आग्रहों के बावजूद वांगचुक अभी भी काफी सक्रिय हैं और उन्होंने अपनी मांगों पर कार्रवाई होने तक हड़ताल जारी रखने का फैसला किया है।

इस बीच, सोनम वांगचुक ने अपने ‘एक्स’ (ट्विटर) हैंडल पर एक वीडियो संदेश साझा कर बताया कि उनकी हालत बहुत अच्छी नहीं है, लेकिन बहुत खराब भी नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे उनसे व्रत तोड़ने का आग्रह करने के बजाय उनके आंदोलन का समर्थन करें।

साथ ही, उन्होंने जनता से 20 जुलाई को संसद तक निकाले जाने वाले शांतिपूर्ण मार्च में शामिल होने का आह्वान किया है। कुछ ही देर में डॉक्टरों की टीम द्वारा उनके स्वास्थ्य की फिर से जांच की जाएगी।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Muskan Asif

मुस्कान आसिफ़ (ZH7TV) एक अनुभवी और रचनात्मक कंटेंट, डायनेमिक डिजिटल एडिटोरियल प्रोफेशनल पत्रकार हैं। जो बड़ी और असरदार खबरों का सटीक विश्लेषण करने में माहिर हैं। वे अपने नेटवर्क की पहुँच बढ़ाने के लिए बेहद आकर्षक वीडियो, टेक्स्ट और इंटरैक्टिव डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं।