डूसू चुनाव: देवेंद्र यादव का भाजपा पर गंभीर आरोप ‘ABVP’ को जिताने के लिए वोट चोरी की कोशिश
नई दिल्ली: दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने डूसू चुनावो में अपनी छात्र इकाई की जीत पक्की करने के लिए खुद मोर्च संभाल लिया है। उन्होंने नजफगढ़, चांदनी चौक और नई दिल्ली जिला कमेटियों की बैठकों में शामिल होकर छात्र उम्मीदवारों के पक्ष में माहौल बनाने की रणनीति तैयार की।
इन सांगठनिक बैठकों में पूर्व सांसदों विधायकों और जिला पदाधिकारियों सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओ ने हिस्सा लिया, जिससे यूनिवर्सिटी के इस चुनावी दंगल को लेकर पार्टी का प्रचार अभियान जमीन पर और मजबूत हो गया है।
दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्रों से 18 सितंबर को होने वाले डूसू चुनावों में एनएसयूआई पैनल को जिताने की अपील करते हुए देवेंद्र यादव ने दावा किया है कि इससे छात्रों का भविष्य उज्ज्वल होगा और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के हाथ मजबूत होंगे।
इसे भी पढ़ें: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले रेवंत रेड्डी, “ED और CBI के डर को युवाओं की ताकत ने नकारा”
जबकि भाजपा पर चुनावों को प्रभावित करने के लिए गलत हथकंडे अपनाने और वोट चोरी करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं से हर कॉलेज में व्यक्तिगत संपर्क कर ‘जवाबदेह डीयू-जवाबदेह डूसू’ घोषणापत्र के 19 वादों (शिक्षा, फीस, हॉस्टल, मेट्रो पास, सुरक्षा, रोजगार आदि) और राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के जरिए छात्रों को जागरूक करने तथा एकतरफा जीत दर्ज कर देश भर में बदलाव का संदेश फैलाने की बात कही है।
बैठकों में देवेंद्र यादव के साथ कांग्रेस के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे, जिन्होंने एनएसयूआई के पक्ष में रणनीति बनाई। इनमे दिल्ली कांग्रेस के प्रभारी काजी निजमुद्दीन, पूर्व मंत्री हारून यूसुफ, और पूर्व विधयक अनिल भारद्वाज, व् कुंवर करण सिंह, प्रमुख रूप में शामिल हुए। इसके आलावा अभिषेक दत्त जितेंद्र कुमार कोचर पुष्पा सिंह, सीपी मित्तल, नीतू वर्मा, सुषमा यादव, संजय नीरज, सतबीर शर्मा और आकांक्षा ओला जैसा वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी बैठकों में हिस्सा लेकर डूसू चुनावो में जीत दर्ज करने का संकल्प लिया। शामिल थे।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
