अखिलेश यादव का तंज: भाजपा का यूसीसी सिर्फ एक गुप्त एजेंडा

अखिलेश यादव का तंज: भाजपा का यूसीसी सिर्फ एक गुप्त एजेंडा

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने सामाज नागरिक संहिता UCC को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है।

उन्होंने इसे भाजपा का ध्यान भटकाने पर वाला और असली मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने वाली राजनीति करार दिया।

अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के यूसीसी UCC का असली मतलब ‘अंडरग्राउंड कम्युनल कांस्पिरेसी’ अंडरग्राउंड सांप्रदायिक षडयंत्र है।

उन्होंने कहा कि पहले 15 लाख हर खाते में पहुंचाने और दो करोड़ नौकरी देने के पिछले वादों को भाजपा निभाए, उसके बाद नए जुमला लेकर आए।

अखिलेश यादव का बयान

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश के बेहतर भविष्य और लोकतंत्र को बचाने के लिए भाजपा को सत्ता से हटाना बेहद जरूरी है।

उन्होंने आरोप लगाया कि यूपी की पूरी प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है और भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार सारी हदें पार कर गया है।

अखिलेश ने साफ किया कि इस सरकार को हटाना ही एकमात्र रास्ता है और समाजवादी पार्टी ‘पीडीए’ PDA को एकजुट करके यूपी से भाजपा का सफाया करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

अखिलेश यादव का भाजपा पर निशाना

अखिलेश यादव ने निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा अपने कार्यकाल में कोई भी नई बड़ी योजना जमीन पर नहीं उतार पाई है।

उनके पास जनता को दिखाने के लिए सिर्फ समाजवादी पार्टी के समय शुरू किए गए काम ही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है।

तब से महिलाओं के खिलाफ अपराध, फर्जी एनकाउंटर और पुलिस कस्टडी में होने वाली मौतों के मामले में उत्तर प्रदेश पूरे देश में सबसे आगे पहुंच गया है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Muskan Asif

मुस्कान आसिफ़ (ZH7TV) एक अनुभवी और रचनात्मक कंटेंट, डायनेमिक डिजिटल एडिटोरियल प्रोफेशनल पत्रकार हैं। जो बड़ी और असरदार खबरों का सटीक विश्लेषण करने में माहिर हैं। वे अपने नेटवर्क की पहुँच बढ़ाने के लिए बेहद आकर्षक वीडियो, टेक्स्ट और इंटरैक्टिव डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं।