इलेक्शन लाइव: आसनसोल में बीजेपी उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल की गाड़ी पर पथराव
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के पहले चरण के मतदान के दौरान आसनसोल में भारी तनाव देखा गया है। आसनसोल दक्षिण से भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल की गाड़ी पर रहमत नगर इलाके में प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया, जिससे उनकी कार के शीशे टूट गए।
अग्निमित्रा पॉल ने आरोप लगाया कि उन पर यह हमला तब हुआ जब वे मतदान केंद्रों का निरीक्षण करने जा रही थीं। उन्होंने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए सुरक्षा की मांग की है।
वहीं दूसरी ओर, राज्य के विभिन्न हिस्सों से ईवीएम में खराबी की व्यापक शिकायतें सामने आई हैं। मुर्शिदाबाद के बेरहामपुर स्थित गोराबाजार पोलिंग बूथ पर मशीन खराब होने के कारण मतदान में काफी देरी हुई, जिस पर कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी ने कड़ी नाराजगी जताई और चुनाव अधिकारियों से शिकायत की।
इसी तरह की समस्या बीरभूम के सूरी और मालदा के कई बूथों पर भी देखी गई, जहां मशीनों के काम न करने के कारण मतदाताओं को घंटों कतारों में इंतजार करना पड़ा। चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि प्रभावित केंद्रों पर रिजर्व ईवीएम भेजकर मतदान फिर से शुरू कराया गया है। इन छिटपुट घटनाओं और तकनीकी बाधाओं के बीच भी दोपहर 1 बजे तक राज्य में 62.11% से अधिक का भारी मतदान दर्ज किया चुका है।
इसे भी पढ़ें: महिला सुरक्षा पर राहुल गांधी का बड़ा बयान: ‘जेन जी’ से माँगा साथ पुरनी सोच पर वार
#WATCH आसनसोल, पश्चिम बर्धमान (पश्चिम बंगाल):भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल ने कहा, “हमारी कार चलना शुरू की तभी एक बड़ा पत्थर हमारे कार के पीछे के शीशा पर लगा और शीशा टूट गया। कोई पीछे से हमला कर दे तो हम क्या कर सकते हैं…हम दूसरे जगह जा रहे थे तभी ऐसा हुआ और ऐसा बार-बार किया… https://t.co/UFvFJvfaci pic.twitter.com/CRlJErdLdT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 23, 2026
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
