चेहरे के निशान दिखाते हैं संघर्ष, टीएमसी सांसद का नया पोस्ट
नई दिल्ली: चुनाव में मिली करारी हार के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) का संकट लगातार बढ़ता जा रहा है। कई सांसदों और विधायकों के पार्टी छोड़ने से ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
इसी बीच अमेरिका में अपना इलाज करवा रहे अभिषेक बनर्जी ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर करते हुए विरोधियों को कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा, “मेरा काम अभी खत्म नहीं हुआ है।
तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी इस समय अमेरिका में हैं। अभिषेक अपनी आंखों की जांच और इलाज के लिए अमेरिका गए हुए हैं। उन्हें हर साल यह जांच करानी होती है।
सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर
अभिषेक ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर आज बुधवार को अपनी क्लोज अप वाली एक फोटो पोस्ट की। यह तस्वीर अमेरिका के जॉन्स हॉपकिन्स में आंखों की जरूरी जांच के बाद ली गई थी।
सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई एक क्लोज अप तस्वीर में उनकी आंख के नीचे एक गहरा सा निशान दिख रहा है जो एक भीषण सड़क हादसे में लगी चोट के कारण बन गया। इस तस्वीर पर अभिषेक ने बीजेपी की लगातार दबाव और कथित डराने-धमकाने के बीच एक राजनीतिक संदेश भी दिया।
राजनीतिक उत्पीड़न, दफ्तर में तोड़फोड़ और जांच एजेंसियों के कड़े एक्शन जैसी भारी चुनौतियों के बीच टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए साफ संदेश दिया कि वह किसी भी दबाव के आगे नहीं झुकेंगे।
इसे भी पढ़ें: 2027 के चुनाव को लेकर बोले राम गोपाल यादव, “भाजपा को हराने वाला जो भी होगा उसका स्वागत है”
संघर्ष के निशानों के साथ शेयर की तस्वीर
अभिषेक ने अपनी तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि उनके चेहरे के निशान भले ही उनके संघर्ष को दिखाते हों लेकिन उनकी आंखें बताती हैं कि उनका काम अभी खत्म नहीं हुआ है।
इसी सियासी घमासान के बीच पश्चिम बंगाल सीआईडी West Bengal CID ने जमीन घोटाले से जुड़े एक मामले में उनके बेहद करीबी सहयोगी सुमित रॉय को गिरफ्तार कर लिया है।
जिले के एक कोर्ट में CID की मांग पर स्थानीय अदालत ने सुमित रॉय को अपनी हिरासत में भेज दिया है। फिर कोर्ट ने रॉय को सीआईडी की हिरासत में भेज दिया। उनके खिलाफ दर्ज तीन एफआईआर FIR मामलों में गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है।
इसके साथ ही अदालत ने नेता के खिलाफ बार-बार केस दर्ज होने पर नाराजगी भी जताई। इससे पहले भी हाई कोर्ट चार अन्य एफआईआर मामलों में अभिषेक को सुरक्षा दे चुका है।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
