रूपा’ की पहली झलक: गोविंदा संग कोमल रानी की तस्वीर वायरल, कोमल रानी ने लिखा ‘लव माय लाइफ
मुंबई: दिग्गज अभिनेता गोविंदा और अभिनेत्री कोमल रानी स्वर्णकार अपनी आने वाली फिल्म रूपा को लेकर इन दिनों जबरदस्त चर्चा में हैं। परदे से अलग दोनों के बीच डेटिंग की अफवाहों और अफेयर की खबरों ने भी फिल्मी गलियारों का बाजार गर्म कर रखा है।
इसी बीच कोमल रानी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म रूपा की रोमांटिक पहली झलक साझा की है जिसमें दोनों एक-दूसरे की बाहों में खोए हुए बेहद आकर्षक लुक में दिखाई दे रहे हैं। खास बात यह है कि इस सस्पेंस ड्रामा फिल्म की कहानी खुद गोविंदा ने लिखी है और वही इसके निर्देशन और निर्माण की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं।
इसके अलावा कोमल रानी ने एक और फोटो भी साझा की है। इसमें वे और गोविंदा रोमांटिक लुक में दिख रहे हैं। इसके साथ कोमल ने कैप्शन लिखा है लव माय लाइफ। कोमल रानी साड़ी पहने दिख रही हैं। वहीं गोविंदा व्हाइट ब्लेजर और ब्लैक जींस में नजर आ रहे हैं। दोनों की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।
AI टूल से बना पोस्टर
कोमल रानी ने जल्द हालिया पोस्ट पर नेटिजंस के कमेंट आ रहे हैं। कुछ उन्हें नई फिल्म के लिए बधाई दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है। इस फिल्म का इंतजार है। एक अन्य यूजर ने लिखा है। कि क्या गोविंदा की इस फिल्म का बजट इतना कम है कि उन्हें पोस्टर बनाने के लिए चैटजीपीटी जैसे एआई टूल का सहारा लेना पड़ गया।
इसे भी पढ़ें: आईपीएल में आज राजस्थान रॉयल्स (RR) बनाम मुंबई इंडियंस (MI) आज का मुकाबला
वहीं दोनों कलाकारों के अफेयर की उड़ती अफवाहों के बीच एक दूसरे यूजर ने कमेंट किया कि ऐसा लगता है मानो दोनों ने अब खुल्लम खुल्ला प्यार करने का पूरा मन बना लिया है।
हालांकि पोस्टर को लेकर चल रही इन तमाम चर्चाओं के बीच मेकर्स ने अभी तक इस फिल्म के सिनेमाघरों में रिलीज होने की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
