दिल्ली में पहला महिला पुलिस स्टेशन खुला: उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू ने की दिल्ली पुलिस की तारीफ़

दिल्ली में पहला महिला पुलिस स्टेशन खुला: उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू ने की दिल्ली पुलिस की तारीफ़

दिल्ली के उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू ने पहले महिला पुलिस स्टेशन की शुरुआत पर दिल्ली पुलिस की सराहना करते हुए कहा कि यह महिलाओं को सशक्त बनाने के साथ-साथ उनके खिलाफ होने वाले अपराधों से सीधे निपटने और समाज में सुरक्षा की ज़िम्मेदारी बढ़ाने में एक बेहद ज़रूरी कदम है

 

नई दिल्ली: दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके में पहले पूर्ण महिला पुलिस स्टेशन के उद्घाटन के अवसर पर उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू ने कहा, “हम सब यहां इसलिए हैं क्योंकि पहला महिला पुलिस स्टेशन खोला जा रहा है, मैं दिल्ली पुलिस की तारीफ़ करता हूं कि उन्होंने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए यह बहुत ज़रूरी कदम उठाया है। जैसा कि मैंने कहा, महिलाओं को मज़बूत बनाने के साथ ज़िम्मेदारी भी आती है।

उन्होंने कहा महिलाओं के खिलाफ़ अपराध को रोकना हमारी ज़िम्मेदारी है कि अगर हम देखें कि कोई अपराध हो रहा है, हमारी मां, बहन, परिवारों के साथ अन्याय हो रहा है तो हम ज़रूर बोलें या पुलिस को बुलाएं और यह एक ऐसी जगह है जो महिलाओं के खिलाफ़ किसी भी अपराध से सीधे निपटेगी।

” इस दौरान दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलछा भी मौजूद रहे और अधिकारियों के अनुसार, महिलाओं की सुरक्षा को मजबूत करने और उनके खिलाफ होने वाले अपराधों पर अधिक प्रभावी ढंग से कार्रवाई करने के उद्देश्य से स्थापित किए गए इस पुलिस स्टेशन का संचालन पूरी तरह सेनई दिल्ली महिला कर्मियों द्वारा ही किया जाएगा।

 


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Raja Zaid

"राजा ज़ैद एक जाने-माने पत्रकार हैं। उन्हें देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ राजनीति और सामायिक विषयो की कवरेज का 15 वर्षो से अधिक का अनुभव है।