सीमापुरी में भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत, मलबे में दबे कई लोग, पुलिस-दमकल का रेस्क्यू जारी
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
नई दिल्ली: दिल्ली के शाहदरा जिले के सीमापुरी इलाके में बुधवार दोपहर एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया, जहाँ न्यू सीमापुरी स्थित ईदगाह मछली मंडी के पास एक पाँच मंजिला इमारत अचानक ताश के पत्तों की तरह ढह गई।
इस अचानक हुए हादसे से पूरे इलाके में चीख पुकार मच गई और हड़कंप का माहौल बन गया। इमारत के गिरते ही भारी मात्रा में धूल का गुबार उठ खड़ा हुआ जिसे देखकर आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े।
सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस की टीमें और दमकल विभाग फायर ब्रिगेड की गाड़ियाँ तुरंत मौके पर पहुँच गईं और मलबे को हटाकर राहत व बचाव कार्य रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।
दिल्ली में हुए एक हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य तेजी से चल रहा है, जहां दोपहर करीब सवा तीन बजे फायर कंट्रोल रूम को एक इमारत गिरने की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस फायर सर्विस और इंसिडेंट रिस्पांस टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई।
इसे भी पढ़ें: Live: पश्चिम बंगाल में भगवा लहर , BJP 200 के करीब, TMC 90 के नीचे सिमटी
इस हादसे में आसपास के चार-पांच मकानों को भी नुकसान हुआ है और मलबे के नीचे 25 से 30 लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के लिए तीन वाटर टेंडर और विशेष टीमों के साथ बचाव अभियान लगातार जारी है, हालांकि अभी तक किसी की भी मौत की पुष्टि नहीं हुई है और घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है।
स्थानीय लोग और अन्य संबंधित एजेंसियां भी राहत-बचाव अभियान में सहयोग कर रही हैं। फिलहाल मलबे में दबे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिशें जारी हैं। इस हादसे में अभी तक किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
