पद दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी; पूर्व टीएमसी विधायक अजीत मैती गिरफ्तार

पद दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी; पूर्व टीएमसी विधायक अजीत मैती गिरफ्तार

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल पुलिस ने शुक्रवार को ट्रामूल कांग्रेस के एक पूर्व विधयक को धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया है। उन पर पार्टी कार्यकर्ता से पार्टी पद दिलाने का वादा करके पैसे लेने का आरोप लगाया है।

पश्चिम बंगाल के जिला पुलिस सूत्रों के मुताबिक पिंगलना विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके अजीत मैती को शुक्रवार सुबह खरगपुर थाने के मदपुर इलाके में उनके आवास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें डेबरा थाने ले जाया गया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि उन्हें दिन में मेदिनीपुर की जिला अदालत में पेश किया जाएगा, जहां सरकारी वकील पूछताछ के लिए उनकी हिरासत की मांग कर सकते हैं। पुलिस का कहना है कि अजीत मैती पर आरोप है कि उन्होंने तृणमूल कांग्रेस के एक कार्यकर्ता को पार्टी में पद दिलाने का झांसा देकर उससे पैसे लिए थे। यह गिरफ्तारी उसी कार्यकर्ता की शिकायत के आधार पर की गई है।

टीएमसी ने बताया राजनीतिक साजिश

गिरफ्तारी के बाद पूर्व टीएमसी विधायक अजीत मैती ने इसे राजनीतिक बदले की भावना बताया है। उन्होंने न्यायपालिका पर पूरा भरोसा जताते हुए न्याय मिलने की उम्मीद की है। उधर, तृणमूल कांग्रेस के प्रदेश सचिव प्रद्युत घोष ने भी इसे ममता बनर्जी से मुलाकात से ठीक पहले की गई एक राजनीतिक साजिश करार दिया है।

अजीत मैती 2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में पिंगला से चुने गए थे। उन्होंने 2026 के चुनाव में भी उसी सीट से चुनाव लड़ा लेकिन भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार से हार गए। फिलहाल वह पश्चिम मेदिनीपुर जिला परिषद के उपाध्यक्ष हैं।

पश्चिम बंगाल में नई सरकार के आने के आने के बाद से ट्रामूल कांग्रेस के पर्व नेताओ पर क़ानूनी शिकंजा कसता जा रहा है। भ्रष्टाचार, जबरन वसूली और अन्य आपराधिक मामलों में अब तक कई पूर्व टीएमसी विधायकों और पार्षदों की गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। हल ही में हुई पूर्व विधयक अजीत मैती की गिरफ्तारी ने इस कानूनी सूची को और लंबा कर दिया है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Muskan Asif

मुस्कान आसिफ़ (ZH7TV) एक अनुभवी और रचनात्मक कंटेंट, डायनेमिक डिजिटल एडिटोरियल प्रोफेशनल पत्रकार हैं। जो बड़ी और असरदार खबरों का सटीक विश्लेषण करने में माहिर हैं। वे अपने नेटवर्क की पहुँच बढ़ाने के लिए बेहद आकर्षक वीडियो, टेक्स्ट और इंटरैक्टिव डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं।