बंगाल में सरकार बनते ही एक साल में लागू होगा घाटाल मास्टर प्लान: अमित शाह

बंगाल में सरकार बनते ही एक साल में लागू होगा घाटाल मास्टर प्लान: अमित शाह

पश्चिम मेदिनीपुर, पश्चिम बंगाल: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने डेबरा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “आज मैं यहां घाटाल की बाढ़ की बात भी करना चाहता हूं। घाटाल की बाढ़ आने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने 1,500 करोड़ रुपये का घाटाल के विकास का मास्टर प्लान भेजा। 60% पैसे की जिम्मेदारी प्रधानमंत्री मोदी उठाने वाले थे लेकिन TMC सरकार ने घाटाल मास्टर प्लान का कचरा कर दिया। आप चिंता मत कीजिए, भाजपा की सरकार बनाइए। घाटाल मास्टर प्लान को एक साल के अंदर लागू करके हम बाढ़ की समस्या का समाधान करेंगे।”


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Raja Zaid

"राजा ज़ैद एक जाने-माने पत्रकार हैं। उन्हें देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ राजनीति और सामायिक विषयो की कवरेज का 15 वर्षो से अधिक का अनुभव है।