सोनिया गांधी की बुक बिऑन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव को हार्पर कॉलिन्स इंडिया पब्लिश करेगी

सोनिया गांधी की बुक बिऑन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव को हार्पर कॉलिन्स इंडिया पब्लिश करेगी

नई दिल्ली:  सोनिया गांधी के जीवन के अनछुए पहलुओ को समेते उनकी आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ को अब भारत में ‘हार्परकॉलिन्स इंडिया’ पब्लिश करने जा रहा है। प्रकाशन कंपनी ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की घोषणा की है कि लंबे समय से चर्चा में रही यह किताब 10 नवंबर, 2026 को पाठको के बीच आएगी। इस किताब में उनके निजी जीवन और भारतीय राजनीति में उनके सफर से जुडी कई अहम यादें शामिल होगी, जिसका देश के राजनीतिक गलियारो और पाठको को बेसब्री से इंतजार है।

सोनिया गांधी के बहुप्रतीक्षित राजनीतिक संस्मरण ‘बिलॉन्गिंग’ को लेकर सियासत गरमाई हुई है, क्योंकि पेंगुइन रैंडम हाउस ने भारत में इस पुस्तक को प्रकाशित न करने का फैसला लिया है, जबकि इसकी मूल इकाई अल्फ्रेड ए. नॉफ इसे दुनियाभर में प्रकाशित कर रही है।

रिपोर्टों के अनुसार, प्रकाशक द्वारा मूल स्क्रिप्ट में कुछ संपादकीय बदलाव करने और संवेदनशील हिस्सों को हटाने की मांग किए जाने पर सोनिया गांधी के इसे स्वीकार करने से इंकार करने के बाद कंपनी ने इस प्रोजेक्ट से अपने कदम पीछे खींच लिए। प्रेम, पहचान, कर्तव्य और भारत की विकास यात्रा की एक दुर्लभ अंदरूनी कहानी बयां करने वाली इस पुस्तक के भारतीय संस्करण को लेकर अब राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर जारी है।

पेंग्विन इंडिया के मना करने के बाद इस पर बड़ा सियासी घमासान शुरू हो गया है। कांग्रेस ने प्रकाशन के इस कदम को केंद्र सरकार के दबाव का नतीजा बताया है। वही भाजपा ने इन आरोपों को सिरे से नकारते हुए कहा की यह पूरी तरह प्रकाशक कंपनी का अपना फैसला है, जो उसने तथ्यों की जांच परख करने के बाद लिया होगा।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Sanjana Kumari

संजना कुमारी: रियल-टाइम खबरों पर मजबूत पकड़ रखने वाली डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और पत्रकार, जो सामाजिक-राजनीतिक, क्षेत्रीय और सांस्कृतिक घटनाक्रमों को डिजिटल दर्शकों के लिए सटीक व आकर्षक बनाती हैं