कांग्रेस सांसद इमरान मसूद और सपा विधायक आशु मलिक में फिर तीखी बहस

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद और सपा विधायक आशु मलिक में फिर तीखी बहस

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक के दौरान कांग्रेस सांसद इमरान मसूद और समाजवादी पार्टी के विधायक आशु मलिक के बीच तीखी बहस हो गई।

सहारनपुर की इस सरकारी बैठक में जनता की समस्याओं को लेकर शुरू हुए बहस इतनी ज्यादा बढ़ गयी कि वह वहां मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों और अन्य नेताओं के सामने माहौल कुछ देर के लिए गर्म हो गया। इसका वीडिओ अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विधायक आशु मलिक ने कहा

घटना के दौरान विधायक आशु मलिक जनता के मुद्दे उठाने की बात कह रहे थे, जिस पर सांसद मसूद ने उन्हें टोकते हुए कहा कि वह दूसरों को बोलने का मौका नहीं दे रहे हैं। इसके जवाब में आशु मलिक ने कहा कि जनता के सवाल हैं तो उन्हें उठाया ही जाएगा। हालांकि, कुछ देर की गरमागरम बहस के बाद स्थिति सामान्य हो गई और दोनों नेता आगे की कार्यवाही में शामिल रहे।

राजनीतिक के जानकारों का मानना है कि दोनों नेताओं के बीच यह लड़ाई अचानक नहीं हुई। इसे कांग्रेस सांसद इमरान मसूद और सपा विधायक आशु मलिक के बीच पिछले दो सालों से चले आ रहे मतभेदों से जोड़कर देखा जा रहा है।

करीब चार घंटे चली इस बैठक की प्रशासन द्वारा वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई गई थी, और इस पुरे घटनाक्रम पर दोनों नेताओं की ओर से कोई प्रशासनिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Mehak B