इस्तीफे की मांग को लेकर कर्नाटक के नेता बी. नागेंद्र का पलटवार

इस्तीफे की मांग को लेकर कर्नाटक के नेता बी. नागेंद्र का पलटवार

नई दिल्ली: कर्नाटक के नेता बी. नागेंद्र ने अपने इस्तीफे की मांग पर विपक्ष को कड़ा जवाब दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें सिर्फ इसलिए निशाना बनाया जा रहा है क्योकि वे एक दलित है और कांग्रेस पार्टी से जुड़े है।

नागेंद्र ने सावल उठाया की जब केंद्र सरकार के कई मंत्रियो और सांसदों पर संगीन मामले दर है तो सिर्फ उनसे ही इस्तीफा क्यों मंगा जा रहा है। उन्होंने दवा किया की विपक्ष के 326 नेताओ में से 126 के खिलाफ अपरहण, दुष्कर्म, हत्या के प्रयास और यौन उत्पीड़न जैसे बेहद गंभीर आपराधिक मामले चल रहे है।

कर्नाटक के मंत्री बी. नागेंद्र ने इस्तीफे मांगने वालो पर तीखा पलटवार किया है। नागेंद्र ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का नाम लेते हुए दवा किया की उनके खिलाफ 29 मामले हैं। इसके अलावा उन्होंने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा के इस्तीफे की भी मांग की। नागेंद्र ने कहा कि वह जमीन से उठकर मेहनत के दम पर आगे बढ़े हैं और उन्हें दलित होने की वजह से निशाना बनाया जा रहा है।

बी. नागेंद्र ने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का नाम लेते हुए कहा

कर्नाटक के मंत्री बी. नागेंद्र ने अपने खिलाफ लगे आरोपों पर कहा कि वह अदालत का दरवाजा खटखटा चुके हैं। और उन्हें राहत मिल चुकी है। उनके मुताबिक, अदालत ने उन्हें दोषी नहीं माना है। उनके खिलाफ केवल आरोप हैं। नागेंद्र ने कहा कि कोई व्यक्ति खुद न्यायपालिका की भूमिका निभाकर उन्हें आरोपी या दोषी घोषित नहीं कर सकता। उन्होंने संविधान में मिले मौलिक अधिकारों का हवाला देते हुए विपक्ष पर निशाना साधा।

कर्नाटक के मंत्री बी नागेंद्र ने कहा है कि वाल्मीकि निगम मामले में अदालत का जो भी फैसला होगा, वह उसे स्वीकार करेंगे, जबकि उनके राजनीतिक सचिव एएस पोन्नन्ना ने भाजपा को सबूत विधानसभा में रखने की चुनौती दी है।

कांग्रेस नेताओं के अनुसार इस मामले में भारी रकम बरामद हो चुकी है और निगम का एक भी रुपया नहीं खोया है, हालांकि भाजपा ने भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते नागेंद्र के इस्तीफे और उन्हें मंत्रिमंडल से हटाने की मांग को लेकर सदन में जोरदार हंगामा किया है।

मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने विपक्ष की इन मांगों को खारिज करते हुए नागेंद्र का बचाव किया और स्पष्ट किया कि उनकी इस मामले में कोई भूमिका नहीं है, साथ ही उन्होंने भूमि अधिग्रहण के विरोध को लेकर केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी पर भी पलटवार किया है।

डीके शिवकुमार ने एचडी कुमारस्वामी और जनता दल पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि ये नेता रामनगर, कनकपुरा, चन्नपटना और मगड़ी के लोगों का विकास नहीं चाहते। मुख्यमंत्री शिवकुमार ने कहा कि वह बुधवार को कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली जाएंगे। इसके ठीक बाद गुरुवार को वे तमिलनाडु के मामल्लपुरम में दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल होंगे।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Sanjana Kumari

संजना कुमारी: रियल-टाइम खबरों पर मजबूत पकड़ रखने वाली डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और पत्रकार, जो सामाजिक-राजनीतिक, क्षेत्रीय और सांस्कृतिक घटनाक्रमों को डिजिटल दर्शकों के लिए सटीक व आकर्षक बनाती हैं