मेरा भ्रष्टाचार से कोई नाता नहीं: आशीष बनर्जी का कथित सुसाइड नोट वायरल

मेरा भ्रष्टाचार से कोई नाता नहीं: आशीष बनर्जी का कथित सुसाइड नोट वायरल

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष आशीष बनर्जी के दुखद खबर सामने आई है। उनका शव बीरभूम जिले के रामपुरहाट में पार्टी कार्यालय में मिला है। मीडिया रिपोटर्स के अनुसार उनके पास एक नोट भी मिला है। इस नोट में उन्होंने कहा, मेरा भ्रष्टाचार के आरोपों से कोई संबंध नहीं था और केवल बदनाम करने के लिए उन पर झूठे आरोप लगाए गए थे।

उन्होंने अपने पत्र में लिखा, है की वह कॉलेज के दिनों से राजनीति में है। और बर्दवान विश्वविद्यालय में छात्र संसद के महासचिव भी रहे है। उन्होंने कभी भ्रष्टाचार से समझौता नहीं किया। पूरी जिंदगी उन्होंने काम के बदले किसी से कोई पैसा नहीं लिया। यहां तक की उन्होंने अपने साथ काम करने वाले लड़को से कभी एक मिठाई तक नहीं खाई और हमेशा पूरी ईमानदारी से काम किया।

भ्रष्टाचार के आरोपों से आहत आशीष बनर्जी ने छोड़ी राजनीति

रामपुरहाट से पांच बार विधायक रहे और पश्चिम बंगाल विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष आशीष बनर्जी ने अपने ऊपर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों से आहत होकर राजनीति छोड़ने और अपने बेटों को भी राजनीति से दूर रहने की सलाह दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि टीआरडीए की आम बैठक के अलावा उनकी कोई जिम्मेदारी नहीं थी, न तो वे निविदा समिति में थे और न ही उनके पास चेक पर हस्ताक्षर करने या किसी योजना को मंजूरी देने का अधिकार था।

खुद को पूरी तरह ईमानदार बताते हुए उन्होंने लिखा कि बदनाम किए जाने से उन्हें लगा कि राजनीति में आना उनकी गलती थी, और अपनी मृत्यु के लिए किसी को जिम्मेदार न ठहराया जाए। बता दें कि इस साल की शुरुआत में हुए विधानसभा चुनाव में उन्हें भाजपा के ध्रुबा साहा से हार का सामना करना पड़ा था।

जैसे ही उनकी मौत की खबर फैली तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों की बड़ी संख्या पार्टी कार्यालय के बाहर जुट गई। आशीष बनर्जी अपने परिवार के साथ रामपुरहाट के हत्तलापारा इलाके में रहते थे। इस घटना के बाद पुरे इलाके में लोगों के बीच शोक दुख का माहौल है और लोग इसके बारे में चर्चा कर रहे है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Sanjana Kumari

संजना कुमारी: रियल-टाइम खबरों पर मजबूत पकड़ रखने वाली डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और पत्रकार, जो सामाजिक-राजनीतिक, क्षेत्रीय और सांस्कृतिक घटनाक्रमों को डिजिटल दर्शकों के लिए सटीक व आकर्षक बनाती हैं