कोलकाता: मुर्शिदाबाद जिले की बहारामपुर विधानसभा सीट पर पांच दौर की मतगणना के बाद कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी भाजपा के सुब्रत मित्रा से 5,266 वोटों से पीछे चल रहे हैं। मौजूदा विधायक सुब्रत मित्रा को 31,365 वोट मिले हैं, जबकि चौधरी को अब तक 26,099 वोट हासिल हुए हैं। वहीं, 2021 के चुनाव में दूसरे स्थान पर रहे तृणमूल कांग्रेस के नारू गोपाल मुखर्जी फिलहाल 13,295 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
"राजा ज़ैद एक जाने-माने पत्रकार हैं। उन्हें देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ राजनीति और सामायिक विषयो की कवरेज का 15 वर्षो से अधिक का अनुभव है।