राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर इकबाल अंसारी का बयान, बोले- ट्रस्ट में आएंगे नए लोग

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर इकबाल अंसारी का बयान, बोले- ट्रस्ट में आएंगे नए लोग

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी के पुनर्गठन को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर प्रतिक्रिया देते हुए बाबरी मामले के पूर्व वादी इकबाल अंसारी ने कहा कि देश की जनता शीर्ष अदालत के फैसले का पूरा सम्मान करती है

 

अयोध्या: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा एसआईटी (SIT) के पुनर्गठन का सुझाव दिए जाने पर बाबरी मस्जिद-राम जन्मभूमि मामले के पूर्व वादी इकबाल अंसारी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि शीर्ष अदालत का आदेश देश का कानून है और अयोध्या के निवासियों व रामभक्तों सहित सभी लोग इसका पूरी तरह से सम्मान करते हैं।

इकबाल अंसारी ने कहा कि अयोध्या एक धर्म नगरी है और यहां जो भी कार्य होता है वह अच्छा ही होता है, ऐसे में कोर्ट के फैसले से ट्रस्ट में बदलाव होने और नए व अच्छे लोगों के जुड़ने का मार्ग प्रशस्त होगा।

उन्होंने मंदिर में चढ़ावा चोरी करने वालों की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि लोग भगवान के प्रति अपनी आस्था के तहत दान देते हैं, लेकिन अपने स्वार्थ के लिए चोरी करने वाले गलत काम कर रहे हैं।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश सरकार को एसआईटी के पुनर्गठन की संभावनाएं तलाशने का सुझाव देने के साथ ही, अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट की एक अहम बैठक भी आयोजित की जा रही है जिसमें कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जाने की उम्मीद है।

 

https://platform.x.com/widgets.js

 


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Sanjana Kumari

संजना कुमारी: रियल-टाइम खबरों पर मजबूत पकड़ रखने वाली डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और पत्रकार, जो सामाजिक-राजनीतिक, क्षेत्रीय और सांस्कृतिक घटनाक्रमों को डिजिटल दर्शकों के लिए सटीक व आकर्षक बनाती हैं