सपा नेताओं के विवादित पोस्टरों पर बवाल, पुलिस से एक्शन की मांग
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
मथुरा-वृंदावन में मुलायम सिंह और अखिलेश यादव के विवादित पोस्टर लगाए जाने से सपा कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है और नेताओं ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है
मथुरा: वृंदावन, अयोध्या और बाराबंकी में मंगलवार सुबह उस समय राजनीतिक माहौल गरमा गया, जब कई जगहों पर समाजवादी पार्टी के खिलाफ विवादित होर्डिंग्स और पोस्टर्स सामने आए।
रातों-रात शुरू हुए इस ‘पोस्टर वॉर’ में सपा के संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को एक धर्म विशेष की टोपी पहने दर्शाया गया है, साथ ही उन पर आपत्तिजनक नारे भी लिखे गए हैं।
इसे भी पढ़ें: यूपी में ओवैसी का बड़ा एलान: ‘भाजपा को हराने के लिए गठबंधन को तैयार’
मथुरा के गोवर्धन चौराहे के पास सुबह करीब 7 बजे जब लोगों ने अखिलेश और मुलायम सिंह के सिर पर धर्म विशेष की टोपी लगे बैनर देखे, तो देखते ही देखते इनके वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।
इस तरह के चित्रण और नारों से समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश फैल गया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए सपा के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने कहा कि वे इस पूरे घटनाक्रम की शिकायत एसएसपी श्लोक कुमार से मिलकर करेंगे और इस साजिश के पीछे जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग करेंगे।
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
