ईरान का ट्रंप पर वार: अमेरिका में जारी है सत्ता परिवर्तन
नई दिल्ली(इंटरनेशनल डेस्क)। थाईलैंड में ईरानी दूतावास ने अमेरिकी नौसेना सचिव जॉन सी फेलन के इस्तीफे पर डोनाल्ड ट्रंप सरकार पर तीखा तंज कसा है। दूतावास ने सोशल मीडिया पर लिखा कि अमेरिका में बदलाव जारी है। इससे पहले श्रम सचिव लोरी चावेज-डेरेमर के इस्तीफे पर भी दूतावास ने मजाक उड़ाते हुए कहा था कि अमेरिका दूसरे देशों के बजाय खुद अपने यहां सत्ता परिवर्तन देख रहा है। पेंटागन ने पुष्टि की है कि नौसेना सचिव जॉन फेलन ने इस्तीफा दे दिया है। ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में किसी सैन्य प्रमुख का यह पहला इस्तीफा है। यह इस्तीफा युद्ध सचिव पीट हेगसेथ की उस रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है, जिसके तहत वे सेना के शीर्ष अधिकारियों को हटा रहे हैं। इससे पहले जनरल रैंडी जॉर्ज और कई अन्य बड़े जनरलों को भी पदों से हटाया जा चुका है।
ईरान ने इसे अमेरिका की उन नीतियों का जवाब बताया है जिसमें वह अक्सर दूसरे देशों में सत्ता परिवर्तन ) की कोशिश करता है। दूतावास ने यह भी याद दिलाया कि कुछ समय पहले श्रम सचिव लोरी चावेज-डेरेमर के इस्तीफे पर भी उन्होंने ऐसा ही मजाक उड़ाया था, यह कहते हुए कि अमेरिका अब दूसरों के बजाय खुद अपने यहाँ ‘सत्ता परिवर्तन’ का गवाह बन रहा है।
इसे भी पढ़ें: जाति जनगणना के नियमों पर भड़की कांग्रेस, जयराम रमेश का आरोप प्रक्रिया फेल करना चाहते है PM मोदी
रक्षा सचिव (युद्ध सचिव) पीट हेगसेथ सेना के शीर्ष नेतृत्व को बदलने की नीति पर काम कर रहे हैं। वे उन अधिकारियों को हटा रहे हैं जो ट्रंप प्रशासन की नई सैन्य विचारधारा से मेल नहीं खाते। फेलन का जाना इसलिए चौंकाने वाला है क्योंकि उन्होंने हाल ही में वाशिंगटन में एक संबोधन दिया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, शिपबिल्डिंग प्रोजेक्ट्स में देरी और हेगसेथ के साथ मतभेद उनके जाने की मुख्य वजह बने।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
