युद्ध के कई महीनों बाद अब होगा ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता का दफन, तीन दिन के राजकीय शोक का एलान

युद्ध के कई महीनों बाद अब होगा ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता का दफन, तीन दिन के राजकीय शोक का एलान

ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की हमले में मौत के बाद उनके तीन दिवसीय राजकीय अंतिम संस्कार को अधूरे इंतज़ामों के कारण अचानक टाल दिया गया। पूरा देश इस अभूतपूर्व संकट और शोक के बीच अब इस विदाई समारोह की नई तारीख और देश के अनिश्चित भविष्य के फैसलों का इंतज़ार कर रहा है।

 

नई दिल्ली: ईरान के सरकारी मीडिया के अनुसार, देश के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई का राजकीय अंतिम संस्कार समारोह फिलहाल टाल दिया गया है.

दरअसल, आज से ही तीन दिनों तक चलने वाली इस अंतिम संस्कार की प्रक्रिया की शुरुआत होनी थी और सोशल मीडिया पर इसकी तैयारियों की तस्वीरें भी सामने आई थीं.

लेकिन ताज़ा रिपोर्टों के मुताबिक़, आयोजकों का कहना है कि जब तक सभी ज़रूरी इंतज़ाम पूरे नहीं हो जाते, तब तक के लिए इसे स्थगित कर दिया गया है, हालांकि अभी तक इस बात की कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है कि अब यह अंतिम संस्कार कब आयोजित किया जाएगा.

इससे पहले ईरानी सरकारी मीडिया ने बताया था कि इस्लामिक प्रोपेगेशन ऑर्गनाइज़ेशन द्वारा आयोजित यह विदाई समारोह तेहरान की इमाम ख़ोमेनी मस्जिद में बुधवार रात 10 बजे से शुरू होने वाला था जो लगातार तीन दिनों तक चलता.

तय कार्यक्रम के मुताबिक़, ख़ामेनेई के लिए 6 मार्च को एक विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की जानी थी और इस तीन दिवसीय समारोह के समापन के बाद उनके पार्थिव शरीर को दफ़नाया जाना था.

ग़ौरतलब है कि ईरान के सर्वोच्च धर्मगुरू और नेता अली ख़ामेनई की मौत अमेरिका और इसराइल के एक हमले में हुई थी, जिसमें उनके साथ ईरान के कई अन्य शीर्ष नेता और सैन्य कमांडर भी मारे गए थे.


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Raja Zaid

"राजा ज़ैद एक जाने-माने पत्रकार हैं। उन्हें देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ राजनीति और सामायिक विषयो की कवरेज का 15 वर्षो से अधिक का अनुभव है।