जमुई छेड़खानी मामला: पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी नंदन यादव के पैर में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

जमुई छेड़खानी मामला: पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी नंदन यादव के पैर में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

बिहार: जमुई में नाबालिग छात्रा से बदसलूकी के मामले में मंगलवार को पुलिस ने बड़ी कार्यवाई करते हुए मुख्य आरोपी नंदन यादव को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जब आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी करने पहुंची, तो वहां अपराधियों से मुठभेड़ हो गई, जिसमे नंदन यादव के बाएं पैर में गोली लगी है।

घायल हालत में उसे तुरंत इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला अधिकारी नवीन कुमार ने खुद पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

मुठभेड़ में मुख्य आरोपी नंदन को लगी गोली

जमुई-लखीसराय सीमा पर कुंदर के पास नाबालिग छात्रा से छेड़खानी और अभद्र व्यवहार के मामले में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पहुंची पुलिस टीम पर आरोपियों द्वारा की गई गोलीबारी के बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मुख्य आरोपी नंदन यादव के पैर में गोली लग गई, जिसे इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां जिला कलेक्टर नवीन कुमार ने भी पहुंचकर उसका हाल जाना।

इस घटना के बाद, वायरल वीडियो में सामने आए इस गंभीर मामले को लेकर राजनीतिक हलकों में कांग्रेस और राजद द्वारा सरकार पर सवाल उठाए जाने और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा कड़ी कार्रवाई की मांग के मद्देनजर पुलिस ने तीन युवकों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था और अब मुख्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार छापेमारी जारी है।

जमुई पुलिस नाबालिग के साथ हुई बदसलूकी के इस संवेदनशील मामले के हर पहलु की गहराई से जांच कर रही है। पुलिस टीमें वायरल वीडियो के तथ्यों और पकड़े गए आरोपियों की भूमिका की बारीकी से पड़ताल में जुटी हैं।

चुकीं मामला नाबालिग से जुड़ा है, इसलिए पोक्सो एक्ट के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही, वारदात में शामिल और फ़िलहाल फरार चल रहे अन्य आरोपियों को दबोचने के लिए पुलिस की टीमें अलग-अलग ठिकानो पर लगातार छापेमारी कर रही है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Sanjana Kumari

संजना कुमारी: रियल-टाइम खबरों पर मजबूत पकड़ रखने वाली डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और पत्रकार, जो सामाजिक-राजनीतिक, क्षेत्रीय और सांस्कृतिक घटनाक्रमों को डिजिटल दर्शकों के लिए सटीक व आकर्षक बनाती हैं