खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला, छात्रों पर पेलेट गन और लाठीचार्ज को लेकर मांगा इस्तीफा

खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला, छात्रों पर पेलेट गन और लाठीचार्ज को लेकर मांगा इस्तीफा

कांग्रेस सांसद मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्य सभा में मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का इस्तीफा मांगा

 

नई दिल्ली: लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पास होने के बाद गुरुवार को इसे राज्यसभा में पेश किया गया, जिसे केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने उच्च सदन के समक्ष रखा।

इस पर चर्चा की शुरुआत करते हुए राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग की।

खरगे ने सरकार को घेरते हुए सवाल किया कि देश के छात्रों पर लाठीचार्ज कराने, आंसू गैस के गोले छोड़ने और पेलेट गन का इस्तेमाल करने का आदेश किसने दिया था।

उन्होंने पूछा कि आखिर छात्रों पर पेलेट गन क्यों चलाई गई? सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वे अमित शाह की हिफाजत करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन यह सुरक्षा ज्यादा दिनों तक नहीं टिक सकती।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Muskan Asif

मुस्कान आसिफ़ (ZH7TV) एक अनुभवी और रचनात्मक कंटेंट, डायनेमिक डिजिटल एडिटोरियल प्रोफेशनल पत्रकार हैं। जो बड़ी और असरदार खबरों का सटीक विश्लेषण करने में माहिर हैं। वे अपने नेटवर्क की पहुँच बढ़ाने के लिए बेहद आकर्षक वीडियो, टेक्स्ट और इंटरैक्टिव डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं।