खरगे की हुंकार: संविधान बचाने को जंग तैयार, 500 से अधिक लोगो को दबोचने पर भड़के

खरगे की हुंकार: संविधान बचाने को जंग तैयार, 500 से अधिक लोगो को दबोचने पर भड़के

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को मोदी सरकार पर हमला बोला। उनका यह हमला दिल्ली पुलिस की ओर से लोगों को हिरासत में लिए जाने की वजह से है। उन्होंने कहा कि उसने ‘लोकतंत्र की जननी’ को ‘दबे हुए लोकतंत्र’ में बदल दिया है।

दिल्ली पुलिस द्वारा सीजेपी (CJP) के मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन की अनुमति न देने और सुरक्षा कारणों का हवाला देकर ड्रोन कैमरों से निगरानी रखते हुए 500 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने के बाद मामला गरमा गया है।

‘दबे हुए लोकतंत्र’ के खिलाफ एकजुट विपक्ष

जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे ने आरोप लगाया कि आज भाजपा-आरएसएस की कायरता पूरी तरह सामने आ गई है क्योंकि जो भी युवा, छात्र, वकील, पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता, किसान नेता या कंटेंट क्रिएटर सरकार से सवाल पूछ रहा है, उसे हिरासत में लिया जा रहा है।

खरगे ने एक्स पर कहा कि मोदी सरकार ने ‘लोकतंत्र की जननी’ को ‘दबे हुए लोकतंत्र’ में बदल दिया है, लेकिन हिरासत, जेल, लाठी और पैलेट गन भारत के लोगों को रोक नहीं सकते क्योंकि आजादी के समय से ही युवा देश का भविष्य तय करने में सबसे आगे रहे हैं।

उन्होंने जोर देकर कहा कि कांग्रेस पार्टी एकजुट विपक्ष के साथ इस अत्याचारी शासन का पुरजोर विरोध करेगी और जिस तरह देश की आजादी के लिए खून बहाया गया था, उसी तरह लोकतंत्र, संविधान और हर भारतीय के मौलिक अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी ताकत से लड़ाई जारी रहेगी।

कॉकरोच जनता पार्टी ने मतदाता सूचि में कथित गड़बड़ियों और अपारदर्शिता के खिलाफ मुख्य चुनाव आयुक्त के विरोध में इस बड़े आंदोलन का आह्वान किया है। पार्टी का सीधा आरोप है कि वोटर लिस्ट के ‘विशेष गहन पुनरीक्षण’ के दौरान बड़े पैमाने पर हेरफेर किया गया है।

इसके आलावा, नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए इस्तेमाल होने वाले ‘फॉर्म 6’ में हाल ही में किए गए प्रशासनिक बदलावों को लेकर भी सीजेपी ने गंभीर सवाल उठाए है। इन्ही मुद्दों को लेकर देश भर के युवाओ से जंतर-मंतर पर जुटने की अपील की गई थी।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Sanjana Kumari

संजना कुमारी: रियल-टाइम खबरों पर मजबूत पकड़ रखने वाली डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और पत्रकार, जो सामाजिक-राजनीतिक, क्षेत्रीय और सांस्कृतिक घटनाक्रमों को डिजिटल दर्शकों के लिए सटीक व आकर्षक बनाती हैं