दादी का निधन, पोता पुलिस की गिरफ्त में: अंतिम विदाई में शामिल होने पर सस्पेंस
नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके की दादी का महाराष्ट्र के संतुक पिंपरी स्थित पैतृक गांव में निधन हो गया है। वह पिछले कुछ समय से लगातार बीमार चल रही थी।
दुख की बात यह है कि इस समय अभिजीत दीपके दिल्ली में पुलिस की हिरासत में बंद हैं, जिसके कारण उनके अपनी दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए गाँव पहुँचने को लेकर अभी तक स्थिति पूरी तरह साफ नहीं हो पाई है।
सीजेपी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके को मुंबई से दिल्ली पहुंचने पर एयरपोर्ट पर ही पुलिस ने हिरासत में ले लिया, जहां वे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आयोजित प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन में शामिल होने आए थे।
इसी बीच उनके पैतृक गांव संतुक पिंपरी में उनकी दादी का निधन हो गया, जिसके बाद परिवार में शोक का माहौल है और उनके माता-पिता हिंगोली जाने की तैयारी कर रहे हैं। फिलहाल अभिजीत दिल्ली में पुलिस हिरासत में हैं, जिससे परिवार और समर्थकों की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि दिल्ली पुलिस उन्हें अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पैतृक गांव जाने की अनुमति कब देती है।
इसे भी पढ़ें: अमेरिका के संवेदनशील परमाणु रहस्यों और रक्षा प्रणालियों की जानकारी रखने वाले 5 वैज्ञानिक गायब
अभिजीत दीपके के पैतृक गाँव में परिवार जहाँ एक तरफ़ा उनकी बीमार दादी के निधन के बाद अंतिम संस्कार की तैयारियों में लगा है, वहीं दूसरी तरफ सबकी नज़रें दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर टिकी हैं।
दीपके की इस मुश्किल घड़ी में हिरासत से रिहाई को लेकर प्रशासन की तरफ से अभी तक कोई साफ बयान नहीं आया है। उन्हें पुलिस कब तक छोड़ेगी और वह दुख की इस घड़ी में अपने परिवार के बीच कब तक पहुँच पाएंगे, इसे लेकर अभी भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
