टीएमसी छोड़ भाजपा में आईं कोयल मल्लिक: राज्यसभा उपचुनाव के लिए बनीं उम्मीदवार
नई दिल्ली: भाजपा ने अभिनेता कोयल मल्लिक को पश्चिम बंगाल में होने वाले राजयसभा उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया है। यह सीट खुद कोयल मल्लिक के इस्तीफा देने के बाद खाली हुई थी जिसे उन्होंने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस TMC की हार के बाद छोड़ दिया था।
राजनीतिक गलियारों में पहले से ही उन्हें राज्यसभा भेजे जाने की अटकलें चल रही थीं जिस पर रविवार को भाजपा ने आधिकारिक मुहर लगा दी।
लोकप्रिय बंगाली फिल्म अभिनेत्री कोयल मल्लिक को इसी साल की शुरुआत में ममता बनर्जी की टीएमसी TMC ने राज्यसभा भेजा था। उन्होंने 6 अप्रैल को राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली थी।
बिना सत्र में शामिल हुए इस्तीफा
लेकिन पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस को मिली हार के बाद 16 जुलाई को उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया था। खास बात यह है कि उन्होंने बिना एक भी संसद सत्र में शामिल हुए यह कदम उठाया था।
अब चुनाव आयोग ने उनकी खाली हुई सीट पर 16 अक्टूबर को राज्यसभा उपचुनाव कराने का फैसला किया है, जिसमें भारतीय जनता पार्टी BJP ने उन्हें ही अपना उम्मीदवार बनाकर मैदान में उतारा है।
इसे भी पढ़ें: जस्टिस यशवंत वर्मा का इस्तीफा: महाभियोग की कार्यवाही के बीच छोड़ा पद
रंजीत मल्लिक की बेटी हैं अभिनेत्री कोयल
कोयल मल्लिक जिन्हें रुक्मिणी मल्लिक के नाम से भी जाना जाता है बंगाली सिनेमा के जाने-माने चेहरों में से एक हैं। वह जाने-माने बंगाली एक्टर रंजीत मल्लिक और उनकी पत्नी दीपा मल्लिक की बेटी हैं।
साइकोलॉजी से ग्रेजुएट अभिनेत्री कोयल मल्लिक ने शादी के बाद TMC से अचानक राजनितिक में कदम रखा था वे 6 साइकोलॉजी से ग्रेजुएट अभिनेत्री कोयल।
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात के बाद अब भाजपा ने 6 अक्टूबर की नामांकन समय-सीमा से पहले उन्हें अपना राज्यसभा उम्मीदवार बना दिया है।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
