इंजीनियर के सुसाइड नोट में लिखा था ज्ञानेश कुमार का नाम, अब होगी गहनता से जांच
नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार एक बार फिर सुर्ख़ियों में हैं। इस बार ज्ञानेश कुमार का नाम चुनाव आयोग से जुड़े किसी काम में उभर का सामने नहीं आया है बल्कि 20 साल पुराने एक आत्म हत्या के मामले में सुर्ख़ियों में आया है।
दरअसल, 2006 में केरल में एक इंजीनियर ने आत्महत्या कर ली थी। उस समय ज्ञानेश कुमार केरल में PWD विभाग के सचिव थे। इंजीनियर ने अपने सुसाइड नोट में PWD के तत्कालीन सचिव ज्ञानेश कुमार के नाम का ज़िक्र किया था।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुसाइड नोट में मृत इंजीनियर ने दावा किया था कि ज्ञानेश कुमार न सिर्फ उसका उत्पीड़न कर रहे थे बल्कि रिश्वत भी मांग रहे थे, लेकिन यह मामला फाइलों में दब कर रह गया और ज्ञानेश कुमार पूरे मामले में साफ़ बच निकले।
उन्होंने कहा कि अब केरल की कांग्रेस सरकार ने इस मामले की फाइल दोबारा खोलने और विस्तृत जांच कराने का एलान किया है। केरल के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमारे कांग्रेस के कार्यकर्ता वेणुगोपाल जी ने ज्ञानेश कुमार जी के ऊपर एक याचिका मुझे दाखिल की। यह उनके करप्ट एक्टिविटीज (भ्रष्टाचार की गतिविधियों) के बारे में है।
इसे भी पढ़ें: ब्रेकिंग न्यूज़: TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची कोलकाता पुलिस
रमेश चेन्निथला ने कहा 2006 में जब वे पीडब्ल्यूडी सेक्रेटरी थे, उनके कार्यकाल के दौरान एक इंजीनियर ने क्वालालंपुर में आत्महत्या कर ली थी। यह केएसटीपी प्रोजेक्ट से जुड़ा मामला था।उन्होंने (इंजीनियर ने) आत्महत्या नोट में ज्ञानेश कुमार का नाम भी लिखा था।
उन्होंने बताया कि सुसाइड नोट में इंजीनियर ने लिखा था, “उनके (ज्ञानेश कुमार) वजह से मैं आत्महत्या कर रहा हूँ। उनके और पीडब्ल्यूडी के ऑफिसर्स के वजह से है। इस मामले में पहले एक जांच (Enquiry) हुई थी, लेकिन उसका कोई परिणाम नहीं निकला, इसलिए हमारे वेणुगोपाल जी ने जो याचिका दी है, उसे मैंने पढ़ा। पढ़ने के बाद मुझे लगा कि इसमें बात है और इसकी और ज्यादा जांच करने की जरूरत है। इसलिए मैंने इसे विजिलेंस डायरेक्टर को सौंप दिया है। डायरेक्टर इसके ऊपर जांच करेंगे।”
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
