सपा सांसद इकरा हसन पर बीजेपी विधायक का विवादित बयान
नई दिल्ली: नंद किशोर गुर्जर अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले लोनी गाजियाबाद से भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर ने कैराना की सपा सांसद इकरा हसन को लेकर एक विवादित बयान दिया है।
सहारनपुर के गुर्जर भवन में आयोजित एक कार्यक्रम मंच से बोलते हुए भाजपा विधायक ने इकरा हसन के ‘गुर्जर’ होने के दावे पर टिप्पणी की।
उन्होंने कहा कि अगर वह खुद को गुर्जर मानती हैं, तो उन्हें किसी हिंदू गुर्जर युवक से शादी करनी चाहिए। भाजपा विधायक के इस निजी और विवादित बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में बहस तेज हो गई है।
नंद किशोर गुर्जर ने कहा कि कैराना की सांसद इकरा हसन के लिए गुर्जर समाज के लोगों ने उन्हें बता दिया है कि गुर्जर रहो। उन्होंने कहा कि इकरा हसन भी खुद को गुर्जर बताती हैं।
उन्होंने लोकसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि कुछ मुस्लिम जो गुर्जर बने थे उन्होंने प्रदीप चौधरी को एक वोट तक नहीं दिया इसके बाद उन्होंने इकरा हसन को लेकर कहा कि यदि वह गुर्जर हैं तो समाज उन्हें परिवार की बेटी मान लेगा।
इसे भी पढ़ें: नागालैंड शराब कांड: दो दिन में 19 मौतें, पुलिस ने 19 आरोपियों को दबोचा
विधायक नंदकिशोर फिर चर्चा में
बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर पहले भी अपने बयानों की वजह से विवादों में रहे हैं। पिछले साल सितंबर में सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने कहा था कि जो कोई भी ‘वंदे मातरम’ गाता है और जय श्री राम’ या ‘हर-हर महादेव’ का नारा लगाता है। वह एक अच्छा इंसान है। वहीं, जो लोग यहां धोखेबाजी या बुरी हरकतें करते हैं, उन्हें वह सीधा कर देंगे।
गाजियाबाद के लोनी में बीजेपी के तीन स्थानीय नेताओं ने पुलिस कमिश्नर से मिलकर विधायक नंदकिशोर गुर्जर के खिलाफ गंभीर शिकायत दर्ज कराई है।
नेताओं ने आरोप लगाया है कि विधायक ने उन पर जानलेवा हमला किया भद्दी गालियां दीं जान से मारने की धमकी दी और उनकी गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की।
शिकायतकर्ताओं का दावा है कि नंदकिशोर गुर्जर खुद को लोनी का ‘सम्राट’ दिखाना चाहते हैं और अपने ही समुदाय के लोगों को नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं। इस आपसी विवाद के बाद क्षेत्र में राजनीतिक हलचल काफी तेज हो गई है।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
