अलीगढ़। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी के अलीगढ़ आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व महानगर अध्यक्ष अजय शर्मा, युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष रूपेश पाठक, कांग्रेस नेता सागर सिंह तोमर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सागर सिंह तोमर ने कहा कि कुणाल चौधरी के अलीगढ़ आगमन से कार्यकर्ताओं में उत्साह है। संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाते हुए संगठन के कार्यक्रमों को आम लोगों तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
बता दें कि विधानसभा चुनाव से पहले जिला और महानगर में बड़े बदलाव की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि अभी तक प्रदेश में कांग्रेस और सपा के बीच गठबंधन तय होने के बावजूद सीटों के बंटवारे पर पेंच फंसा हुआ है। ऐसे में चुनाव लड़ने का मन बनाये बैठे स्थानीय नेताओं के लिए एक चिंता का विषय अवश्य है।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
"राजा ज़ैद एक जाने-माने पत्रकार हैं। उन्हें देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ राजनीति और सामायिक विषयो की कवरेज का 15 वर्षो से अधिक का अनुभव है।