महुआ मोइत्रा का बड़ा हमला, “जब आप भारत लौटें तो अपने भगवा गुंडों को भी यही सबक सिखाएं”
नई दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत द्वारा अमेरिका में दिए गए भाषण पर तंज कसा है। महुआ मोइत्रा ने एक्स पर अपने पोस्ट में न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान मामदानी की तारीफ़ करते हुए बीजेपी को नसीहत की है।
महुआ मोइत्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुसलमानों के गले लगाने पर भी तीखी प्रतिक्रिया देते हुए भगवा गुंडे जैसे शब्दों का भी उपयोग किया। उन्होंने संघ प्रमुख मोहन भागवत और न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान मामदानी को टैग करते हुए लिखा कि “आप न्यूयॉर्क में मंच पर बोल पाए क्योंकि @ZohranKMamdani ने माना कि किसी निजी कार्यक्रम को रद्द करना उनका काम नहीं है।”
तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा ने लिखा कि भागवत न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में निजी “Universal Oneness” कार्यक्रम में खुलकर बोल सके, क्योंकि मेयर ज़ोहरान ममदानी ने कार्यक्रम रद्द नहीं किया, भले ही वे आरएसएस की विचारधारा को बहिष्कारी मानते हों।
उन्होंने संघ प्रमुख मोहन भागवत से अपील की कि वे भारत में अपने समर्थकों (“केसरिया गुंडों”) को फिल्मों, नाटकों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को नुकसान पहुंचाने से रोकें। विदेश में दिखाई गई सहनशीलता और देश में कथित तोड़-फोड़ के बीच उन्होंने अंतर दिखाया।
बता दें कि तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा की यह पोस्ट संघ प्रमुख मोहन भागवत के 29-30 अगस्त के भाषण के एक दिन बाद आई, जिसमें उन्होंने हिंदू-मुस्लिम एकता और “वसुधैव कुटुंबकम्” पर ज़ोर दिया था और कहा था कि कोई सच्चा हिंदू मुसलमानों को भारत से बाहर नहीं रखेगा।
इसे भी पढ़ें: पीएम वीडियो हटाने पर निशिकांत दुबे का मेटा को अल्टीमेटम, 3 दिन में माफी की मांग
Hello @DrMohanBhagwat you could grandstand in NYC because @ZohranKMamdani believed it wasn’t his business to cancel private event. How about you teach your saffron goons same lesson when you return so they don’t vandalise films, shows & programs. ..?
— Mahua Moitra (@MahuaMoitra) August 31, 2026
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
