बंगाल सियासत: 17 सांसद भाजपा में होंगे शामिल

बंगाल सियासत: 17 सांसद भाजपा में होंगे शामिल

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति में दुर्गापूजा से पहले एक बहुत बड़ा फेरबदल होने की चर्चा तेज हो गई है।

तृणमूल कांग्रेस TMC के बागी नेता और कूचबिहार से सांसद जगदीश चंद्र बर्मा बसुनिया ने बड़ा दावा किया है कि नेशनलिस्ट सिटिजंस पार्टी ऑफ इंडिया NCPI के 20 में से 17 सांसद भारतीय जनता पार्टी BJP में शामिल होने की तैयारी में हैं। उनके मुताबिक यह बदलाव अक्टूबर में दुर्गापूजा से ठीक पहले या उसके बाद कभी भी हो सकता है।

बसुनिया ने आज सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि 17 सांसदों ने एक साथ भाजपा में जाने की योजना को अंतिम रूप दे दिया है। सांसद जगदीश चंद्र बर्मा बसुनिया का दावा है कि एक साथ दो तिहाई से ज़्यादा सांसदों के पार्टी बदलने के कारण उन पर दलबदल विरोधी कानून लागू नहीं होगा।

उन्होंने साफ कहा कि वे 20 में से 17 सांसद एक साथ भाजपा BJP में शामिल होने जा रहे हैं। चूंकि यह संख्या कुल सांसदों के दो तिहाई से कहीं ज़्यादा है इसलिए कानून के मुताबिक उन पर दलबदल कानून लागू नहीं होगा और उनकी संसद सदस्यता (सांसदी) पूरी तरह सुरक्षित रहेगी।

ध्यान देने वाली बात यह है कि 14 जून को टीएमसी के 20 बागी सांसदों ने एनसीपीआई (NCPI) में शामिल होने का एलान कर एनडीए को समर्थन दिया था। दलबदल विरोधी कानून के तहत अपनी सांसदी बचाने के लिए 20 में से कम से कम 14 सांसदों का साथ जाना ज़रूरी है।

इसी वजह से 17 सांसदों के एक साथ भाजपा में जाने का दावा किया जा रहा है ताकि दो-तिहाई वाला नियम सुरक्षित रहे।

सांसद बसुनिया ने साफ किया कि उनके गुट के तीन अल्पसंख्यक सांसद अबू ताहेर खान खलीलुर रहमान और यूसुफ पठान अपने क्षेत्रों के राजनीतिक हालातों की वजह से बीजेपी में शामिल नहीं होंगे।

सीधे सदस्यता लेने के बजाय बाहर से NDA गठबंधन को अपना समर्थन देंगे दावा है कि इन नेताओं को आगे चलकर बड़ी जिम्मेदारियां या विभाग मिल सकते हैं।

घर लौटने पर हुआ था विरोध

बसुनिया का यह बयान तब आया है जब कुछ दिन पहले वे और उनकी पत्नी TMC विधायक संगीता रॉय कूचबिहार में अपने पुराने घर पहुंचे थे।

वहाँ के स्थानीय लोगों और BJP कार्यकर्ताओं ने उनके बदलते राजनीतिक रुख के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया था। इस हंगामे के दौरान उनके घर के पास बने एक TMC दफ्तर में आग लगाने की घटना भी सामने आई थी।

सांसद बसुनिया ने पहले ही साफ कर दिया है कि वे अब TMC के साथ नहीं हैं और वे पूरी तरह NDA गठबंधन के साथ जुड़ चुके हैं। हालांकि NCPI के 17 सांसदों के भाजपा में शामिल होने की बात अभी सिर्फ बसुनिया के अपने दावे पर टिकी है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Muskan Asif

मुस्कान आसिफ़ (ZH7TV) एक अनुभवी और रचनात्मक कंटेंट, डायनेमिक डिजिटल एडिटोरियल प्रोफेशनल पत्रकार हैं। जो बड़ी और असरदार खबरों का सटीक विश्लेषण करने में माहिर हैं। वे अपने नेटवर्क की पहुँच बढ़ाने के लिए बेहद आकर्षक वीडियो, टेक्स्ट और इंटरैक्टिव डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं।