यूपी में मुस्लिम सियासत का बड़ा उलटफेर: ओवैसी का साथ छोड़ कांग्रेस में गए आसिम वकार
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों से ठीक पहले असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम (AIMIM) को एक तगड़ा राजनीतिक नुकसान उठाना पड़ा है। पार्टी के लिए यह एक बड़ा झटका मन जा रहा है क्योकि चुनवों की तैयारियां जोरो पर है और ऐसे समय में यह घटनाक्रम उनके चुनवी समीकरणों को बिगाड़ सकता है।
पार्टी के कद्दावर नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद आसिम वकार ने ओवैसी का साथ छोड़कर कांग्रेस पार्टी का दामन थामने का फैसला किया है। सूत्रों के अनुसार, आसिम वकार पिछले कुछ समय से उत्तर प्रदेश इकाई के कुछ अंदरूनी फैसलों को लेकर पार्टी से नाराज चल रहे थे।
ओवैसी के ‘मिशन यूपी’ को बड़ा झटका
करीब एक दशक तक AIMIM में सक्रिय रहने और उत्तर प्रदेश की राजनीति में पार्टी का एक प्रमुख चेहरा बनने के बाद उनका यह कदम ओवैसी के ‘मिशन यूपी’ के लिए एक बड़ा सेटबैक माना जा रहा है।
कांग्रेस में उनके इस संभावित और अहम राजनीतिक बदलाव के पीछे पार्टी के अल्पसंख्यक चेहरों और वरिष्ठ नेताओं की सक्रिय भूमिका बताई जा रही है, जिससे राज्य के राजनीतिक समीकरणों में नए बदलाव के स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं।
इसे भी पढ़ें: IPL 2026 के रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने (MI) को 7 विकेट से हरा कर जीत हासिल की
आसिम वकार के कांग्रेस में आने से उत्तर प्रदेश का चुनावी गणित पूरी तरह बदल गया है। इस बड़े सियासी बदलाव के बाद राज्य में मुस्लिम मतदाताओं का रुख बदल सकता है। कांग्रेस अब अल्पसंख्यकों वोट बैंक को अपने पाले में लाने के लिए काफी आक्रामक तरीके से जुटी हुई है।
वकार के आने से खासकर पश्चिम उत्तर प्रदेश और कुछ खास सीटों पर कांग्रेस को बड़ी मजबूती मिलने की उम्मीद है। ये वही इलाके है जहां ओवेसी की पार्टी AIMIM लंबे समय से अपनी जमीन मजबूत करने की कोशिशो में लगी हुई थी।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
