पटना में BPSC TRE-4 अभ्यर्थियों का भारी हंगामा, बेरिकेडिंग तोड़ी
नई दिल्ली: बिहार में BPSC TRE-4 की परीक्षा से जुड़ी मांगों को लेकर छात्रों ने मंगलवार को पटना चौराहे में जोरदार प्रदर्शन किया। गर्दनीबाग में धरने के बाद छात्र मुख्यमंत्री आवास घेरने निकले और जेपी गोलंबर पर पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ दी। इसके बाद छात्र डाकबंगला चौराहे की तरफ बढ़ने लगे। स्थिति को काबू में करने के लिए मोके पर भरी संख्या में पुलिस बल और CRPF के जवानों को तैनात किया गया था।
पटना में BPSC TRE-4 परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग हटाने और 100 फीसदी डोमिसाइल लागू करने सहित 13 सूत्री मांगों को लेकर 18 अगस्त से गर्दनीबाग में प्रदर्शन कर रहे छात्र मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने के लिए आगे बढ़े, जहां जेपी गोलंबर पर पुलिस और CRPF जवानों द्वारा की गई बैरिकेडिंग को तोड़कर वे डाकबंगला की तरफ बढ़ गए।
BPSC TRE-4 का नोटिफिकेशन जारी होने के बाद से छात्रों में बढ़ती नाराजगी
छात्रों का यह गुस्सा तब और भड़क गया जब इन प्रमुख मांगों पर बिना विचार किए BPSC की तरफ से TRE-4 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया, जबकि छात्र नेता दिलीप कुमार और सौरभ कुमार के नेतृत्व में ऑल बिहार स्टूडेंट यूनियन के बैनर तले चल रहे इस आंदोलन में 70वीं BPSC परीक्षा को रद्द करने, ‘एक अभ्यर्थी, एक रिजल्ट’ लागू करने और विभिन्न लंबित परीक्षाओं व गड़बड़ियों की जांच की मांग भी शामिल है।
इसे भी पढ़ें: शरजील इमाम की बढ़ेगी मुश्किल: जमानत रद्द कराने अड़ी दिल्ली पुलिस
प्रदर्शन को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी है, वहीं परीक्षा नियंत्रक के हालिया निलंबन और विपक्षी दलों द्वारा सरकार पर लगातार साधे जा रहे निशानों के बीच यह मामला तूल पकड़ता जा रहा है।
बिहार की राजधानी पटना में प्रतियोगी परीक्षाओ और सरकारी भर्तियों में गड़बड़ियों खिलाफ छात्र संगठन मंगलवार को बड़ा प्रदशर्न कर रहे है। छात्र अपनी मांगो को लेकर एकजुट है जिसके चलते प्रशासन और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। किसी भी हंगामे को रोकने के लिए शहर में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए है।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
