दिल्ली पहुंची ममता, कल इंडिया गठबंधन की बैठक में होंगी शामिल

दिल्ली पहुंची ममता, कल इंडिया गठबंधन की बैठक में होंगी शामिल

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस नेता ममता बनर्जी आज कोलकाता से दिल्ली पहुंच गई हैं। ममता बनर्जी कल इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होंगी।

सूत्रों के मुताबिक, ममता बनर्जी तीन दिन के कार्यक्रम के हिसाब से दिल्ली पहुंची हैं। वे इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद कांगेस, एनसीपी सहित कई दलों के बड़े नेताओं के साथ बैठक करेंगी।

सूत्रों के मुताबिक, ममता बनर्जी कल होने जा रही इंडिया गठबंधन की बैठक में विपक्ष की एकता के लिए कोई ब्लूप्रिंट भी पेश कर सकती हैं। सूत्रों ने कहा कि ममता बनर्जी सोनिया गांधी, राहुल गांधी के अलावा मल्लिकार्जुन खरगे से अलग से मिल सकती हैं।

बता दें कि पश्चिम बंगाल में अकेले चुनाव लड़ीं ममता बनर्जी को अब विपक्ष के एकजुट होने की आवश्यकता नज़र आ रही है।

हाल ही में ममता बनर्जी ने इस संदर्भ में कई बयान भी दिये हैं। पश्चिम बंगाल में SIR को लेकर ममता बनर्जी ने कहा था कि बीजेपी चुनाव आयोग के साथ मिलकर बड़ी साजिश रच रही है और विपक्ष को एकजुट होकर इसका मुकाबला करना चाहिए।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Raja Zaid

"राजा ज़ैद एक जाने-माने पत्रकार हैं। उन्हें देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ राजनीति और सामायिक विषयो की कवरेज का 15 वर्षो से अधिक का अनुभव है।