मस्जिद पर बुलडोजर: सपा सांसद ने कहा, “ज़ुल्म की इंतिहा हो गई”

मस्जिद पर बुलडोजर: सपा सांसद ने कहा, “ज़ुल्म की इंतिहा हो गई”

सपा सांसद की यह प्रतिक्रिया कसेरूवा गांव में मस्जिद को संभल प्रशासन द्वारा अवैध बताकर बुलडोज़र से ध्वस्त किये जाने के बाद आई है।

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने मस्जिद पर बुलडोर कार्रवाई पर सांसद ने कहा कि अधिकारियों ने आंखों पर पट्टी बांधकर एक तय निशाने के साथ यह कार्रवाई की है। सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपने पोस्ट में जियाउर्रहमान बर्क़ ने कहा कि “ज़ुल्म की इंतिहा हो गई…”

सपा सांसद की यह प्रतिक्रिया कसेरूवा गांव में मस्जिद को संभल प्रशासन द्वारा अवैध बताकर बुलडोज़र से ध्वस्त किये जाने के बाद आई है।

उन्होंने मस्जिद पर बुलडोजर चलाये जाने पर अफ़सोस जताते हुए कहा कि लाख कोशिशों, गुज़ारिशों और कानूनी प्रयासों के बावजूद सम्भल प्रशासन द्वारा कसेरवा गांव में मस्जिद को शहीद कर दिया गया। ऐसा महसूस होता है अधिकारियों द्वारा आंखों पर पट्टी बांधकर एक तय निशाने के साथ कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई कई गंभीर सवाल खड़े करती है। जब लोगों की फरियाद, कानूनी दलीलें भी न सुनी जाएं, तो इंसाफ़ पर भरोसा कमजोर पड़ने लगता है। याद रखिए, भारत का संविधान किसी को भी कानून से ऊपर होने की इजाज़त नहीं देता। यह मुल्क किसी व्यक्ति, दल या सत्ता की जागीर नहीं है।

सपा सांसद ने एक वियो शेयर करते हुए कहा कि मस्जिद के शहीद किए जाने के बाद पूरे गांव में ग़म, दर्द और मातम का माहौल है। मां-बहनों की आंखें अश्कबार हैं, बच्चे सहमे हुए हैं और हर दिल इस मंज़र को देखकर दुखी है। अगर किसी को यह लगता है कि ताकत के दम पर लोगों की आवाज़ दबा दी जाएगी, तो यह उसकी गलतफहमी है।

उन्होंने कहा कि नाइंसाफी के खिलाफ यह आवाज़ हर हाल में बुलंद होती रहेगी। आज इस मुद्दे को लेकर प्रेस कांफ्रेंस की है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Raja Zaid

"राजा ज़ैद एक जाने-माने पत्रकार हैं। उन्हें देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ राजनीति और सामायिक विषयो की कवरेज का 15 वर्षो से अधिक का अनुभव है।