ऑपरेशन के लिए थी ब्लड की ज़रूरत, परेशान ज्योति की मदद को आगे आयी ये संस्था

ऑपरेशन के लिए थी ब्लड की ज़रूरत, परेशान ज्योति की मदद को आगे आयी ये संस्था

ज्योति के हड्डी के ऑपरेशन के लिए अतिरिक्त ब्लड की आवश्यकता थी और उसके माता और पिता पहले ही बीमार हैं जो कि रक्त देने मैं असमर्थ हैं। ऐसे में ज्योति के सामने ब्लड का इंतजाम करने को लेकर थी

अलीगढ। पिछले कई वर्षो से जन सेवा के काम से जुडी अलीगढ़ जन कल्याण समिति ने इंसानियत की एक और मिसाल पेश की है। संस्था ने जे एन एम सी वार्ड नम्बर 07 में भर्ती साधु आश्रम, हरदुआगंज निवासी ज्योति का हड्डी का ऑपरेशन के लिए आवश्यक ब्लड का इंतजाम कर, उसकी मुश्किल आसान कर दी।

दरअसल, ज्योति को हड्डी के ऑपरेशन के लिए अतिरिक्त ब्लड की आवश्यकता थी और उसके माता और पिता पहले ही बीमार हैं जो कि रक्त देने मैं असमर्थ थे। ऐसे में ज्योति के सामने एक बड़ी चुनौती ब्लड का इंतजाम करने को लेकर थी।

जब इसकी जानकारी जन कल्याण समिति के सचिव मुज़फ़्फ़र इक़बाल को हुई तो तत्काल उन्होंने संस्था के कोषाध्यक्ष मोहम्मद रिज़वान के साथ जे एन एम सी के वार्ड नम्बर 07 मैं जाकर सर्वे किया। जिसमें पीड़ित ज्योति की बीमारी के बारे में जानकारी कर उनकी हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया।

संस्था के सचिव मुज़फ़्फ़र इक़बाल ने तत्काल जे एन एम सी ब्लड बैंक सम्पर्क किया और ब्लड का इंतजाम कराया। इस अवसर पर ज्योति की मां ने बताया कि ऑपरेशन के लिए डॉक्टर हम लोगों से रक्त का इंतजाम करने के लिएं कह रहे थे। हमारे पास कहीं से कोई इंतज़ाम नही हो रहा था। तभी हमने अपने परिचित चाहत खान से संपर्क किया।

उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में संस्था के पदाधिकारी हमारे पास जानकारी करने आए और तत्काल ऑपरेशन के लिए रक्त का इंतजाम किया और हर संभव सहयोग का भरोसा भी दिया। उन्होंने कहा कि हम जन कल्याण समिति का दिल से धन्यवाद करते हैं। इस अवसर संस्था के अध्यक्ष इमरान खान ने लोगों से संस्था की मदद करने की अपील की।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Raja Zaid

"राजा ज़ैद एक जाने-माने पत्रकार हैं। उन्हें देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ राजनीति और सामायिक विषयो की कवरेज का 15 वर्षो से अधिक का अनुभव है।