रिश्तों की मर्यादा तार-तार: कानपुर में सास ने दामाद से रचाई कोर्ट मैरिज, वीडियो वायरल

रिश्तों की मर्यादा तार-तार: कानपुर में सास ने दामाद से रचाई कोर्ट मैरिज, वीडियो वायरल

यूपी के कानपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सास ने अपनी ही बेटी के पति (दामाद) से कोर्ट मैरिज कर ली है। शादी के बाद दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से सामाजिक ताने-बाने और रिश्तों को हैरान कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक सास ने समाज और परिवार की परवाह न करते हुए अपने ही दामाद को अपना जीवनसाथी चुन लिया है।

यह अजीबोगरीब मामला कानपुर जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है, जिसकी चर्चा इस वक्त पूरे सोशल मीडिया पर जोरों से हो रही है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, दामाद अपनी ही सास को लेकर घर से चला गया था, जिसके बाद दोनों ने कानूनी रूप से कोर्ट मैरिज कर ली। शादी संपन्न होने के बाद अब इस जोड़े का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे अपने इस नए रिश्ते को स्वीकार करने की बात कह रहे हैं।

लंबे समय से चल रहा था प्रेम प्रसंग

स्थानीय सूत्रों और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सास और दामाद के बीच काफी लंबे समय से प्रेम प्रसंग (Affair) चल रहा था। दोनों ने अपने इस रिश्ते को छुपाकर रखा था, लेकिन अंततः उन्होंने समाज की रूढ़ियों को दरकिनार कर साथ रहने का फैसला किया।

वायरल हो रहे वीडियो में यह अनोखा जोड़ा हाथ में शादी का सर्टिफिकेट लिए नजर आ रहा है। वीडियो में वे यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि उन्होंने पूरी तरह से अपनी मर्जी और कानूनी दायरे में रहकर यह विवाह किया है। इसके साथ ही वे लोगों से अपने इस नए रिश्ते को स्वीकार करने और उन्हें आशीर्वाद देने की अपील भी कर रहे हैं। इस खबर के सामने आने के बाद से ही नेटिजन्स सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

अलीगढ़ में भी सामने आ चुका है ऐसा ही अजीबो-गरीब मामला

रिश्तों की मर्यादा टूटने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले उत्तर प्रदेश के ही अलीगढ़ जिले से भी एक ऐसा ही हैरान करने वाला वाकया सामने आया था।

शादी से ठीक पहले फरार: अलीगढ़ में एक महिला अपनी सगी बेटी के होने वाले पति (दामाद) के साथ फरार हो गई थी। चौंकाने वाली बात यह थी कि बेटी की शादी के कार्ड छप चुके थे और घर में मांगलिक कार्यक्रम की तैयारियां चल रही थीं।

थाने पहुंचा था विवाद

मां और होने वाले दामाद के अचानक गायब होने से हड़कंप मच गया था। कई दिनों तक लापता रहने के बाद दोनों सीधे पुलिस स्टेशन लौटे थे और साथ रहने की जिद पर अड़ गए थे।

हालांकि, करीब एक साल तक साथ रहने के बाद उन दोनों के बीच आपसी विवाद शुरू हो गया और मामला दोबारा थाने की चौखट तक पहुँच गया था। कानपुर के अकबरपुर की इस घटना ने एक बार फिर समाज में रिश्तों की सीमाओं और नैतिक मूल्यों पर एक नई बहस छेड़ दी है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Raja Zaid

"राजा ज़ैद एक जाने-माने पत्रकार हैं। उन्हें देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ राजनीति और सामायिक विषयो की कवरेज का 15 वर्षो से अधिक का अनुभव है।