मायावती का एलान: BSP छात्रों, युवाओं और GEN-Z की साथ

मायावती का एलान: BSP छात्रों, युवाओं और GEN-Z की साथ

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बसपा की प्रमुख मायावती ने छात्रों,युवाओं और GEN-Z के साथ पूरी मजबूती से खड़े रहने का एलान किया, सत्ता और विपक्ष दोनों पर युवाओं की समस्याओं के प्रति संवेदनहीनता का आरोप लगाया

नई दिल्ली: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की प्रमुख मायावती ने लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बड़ा एलान किया है कि उनकी पार्टी देश के छात्रों, युवाओं और Gen-Z के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है।

उन्होंने सत्ता और विपक्ष दोनों पर युवाओं की समस्याओं के प्रति संवेदनहीनता का आरोप लगाया और युवाओं से अपील की कि वे राजनीतिक दलों के सियासी संघर्ष से दूर रहें, ताकि कोई उनकी आड़ में स्वार्थ की राजनीति न कर सके।

मायावती ने आरोप लगाया कि संसद में देश के ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा नहीं हो रही है और Gen-Z आंदोलन तथा अन्य प्रदर्शनों को राजनीतिक दल अपने फायदे के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड के प्रदर्शनों पर कांग्रेस और उसके साथी आवाज नहीं उठा रहे, जबकि बीजेपी इसे अपने हाथ में ले रही है।

मायावती ने कहा

अपनी सरकार के कामकाज को याद करते हुए मायावती ने कहा कि बीएसपी शासनकाल में छात्र और नौजवान कभी निराश नहीं हुए, क्योंकि उनकी सरकार ने हर समस्या का समय पर निदान किया और पुलिस विभाग में लाखों सरकारी नौकरियां दीं। उन्होंने मौजूदा सरकार पर पब्लिक सेक्टर को कमजोर करने, निजी क्षेत्र को बढ़ावा देने और पूंजीपतियों को लगातार मजबूत करने का आरोप लगाया, जिससे गरीब और बेरोजगार वर्ग पिछड़ रहा है।

इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि दलित, आदिवासियों और पिछड़े वर्गों का आरक्षण लगभग न के बराबर रह गया है और इसे निष्प्रभावी बनाने की साजिश चल रही है, इसलिए मांग की कि सरकारी नौकरियों की तरह निजी क्षेत्र में भी आरक्षण दिया जाना चाहिए।

मायावती ने स्पष्ट किया कि बीजेपी और कांग्रेस की तरह बीएसपी जातियों की राजनीति नहीं करती, बल्कि ‘सर्वजन सुखाय’ के सिद्धांत पर काम करती है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों का जिक्र करते हुए उन्होंने सर्वसमाज से बीएसपी को समर्थन देने की अपील की।

उन्होंने कहा कि बीएसपी को मजबूत करने से समाज के सभी वर्गों-छात्र, आदिवासी, पिछड़े, मुस्लिम, किसान, मजदूर, व्यापारी, कर्मचारी और अल्पसंख्यकों-के हितों की रक्षा होगी और सभी एक खुशहाल जिंदगी जी सकेंगे।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Mehak B