नई दिल्ली: धनतेरस के पावन त्योहार पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सहित कई बड़े नेताओ ने देश की जनता को बधाई दी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपना संदेश साझा करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने सभी नागरिको के लिए उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की है। उन्होंने प्रार्थना जताई कि माता लक्ष्मी के आशीर्वाद से हर किसी का घर सुख, शांति और आर्थिक संपन्नता से हमेशा समृद्ध बना रहे।
वहीं कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं साझा करते हुए मां लक्ष्मी से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, धन-धान्य और खुशहाली लाने की प्रार्थना की।
इसके अलावा वरिष्ठ वकील और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने भी धनतेरस की बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि यह शुभ अवसर हर घर में उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि लेकर आए तथा आशा, शांति और करुणा का प्रकाश देश को एक उज्ज्वल और समावेशी भविष्य की ओर ले जाए।
धनतेरस के पावन पर्व पर हिमालय प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोशल मीडिया के माध्यम से सभी जनता को बधाई दी है। उन्होंने ईश्वर से कामना की है कि भगवान धन्वंतरि और माता लक्ष्मी की कृपा से हर घर में सुख-शांति बनी रहे। सीएम ने प्रार्थना जताई है कि यह पावन त्योहार राज्य के सभी परिवारों के जीवन में अपार समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
संजना कुमारी: रियल-टाइम खबरों पर मजबूत पकड़ रखने वाली डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और पत्रकार, जो सामाजिक-राजनीतिक, क्षेत्रीय और सांस्कृतिक घटनाक्रमों को डिजिटल दर्शकों के लिए सटीक व आकर्षक बनाती हैं