जंतर-मंतर पर पीएम के खिलाफ टिप्पणी करने वाली नाबालिग लड़की ने मांगी माफी, वीडियो वायरल
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली नाबालिग लड़की का माफी मांगते हुए वीडियो सामने आया है
नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक के विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपशब्द कहने वाली एक नाबालिग लड़की का माफी मांगते हुए वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। प्रधानमंत्री द्वारा शुक्रवार देर रात युवाओं को माफ करने की बात कहे जाने के बाद यह वीडियो सामने आया है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
वायरल वीडियो में 15 वर्षीय लड़की यह कहती नजर आ रही है कि वह कनॉट प्लेस में चल रहे प्रदर्शन के दौरान भीड़ के प्रभाव में आ गई थी।
वहां कुछ लोग पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक नारे लगा रहे थे, जिन्हें सुनकर उसने भी अनुचित बातें बोल दीं। लड़की ने हाथ जोड़कर देशवासियों से माफी मांगते हुए कहा कि यह उसकी पहली और आखिरी गलती है, और उसे अपने किए पर बेहद शर्मिंदगी है।
इसे भी पढ़ें: झारखंड राज्य सभा चुनाव: एक सीट JMM और एक सीट पर BJP जीती, कांग्रेस उम्मीदवार हारे
इससे पहले शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर जारी एक वीडियो संदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान उनके और उनकी दिवंगत मां के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया था।
हालांकि, उन्होंने बड़ा दिल दिखाते हुए कहा कि बचपन और युवावस्था में गलतियां हो जाती हैं और वह इन भटके हुए बच्चों को माफ करते हैं।
प्रधानमंत्री ने समाज से भी अपील की थी कि इन युवाओं को सजा दिलाने या उनके परिवारों को परेशान करने के बजाय उन्हें सही मार्गदर्शन दिया जाना चाहिए, क्योंकि वे देश के ही बच्चे हैं।
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
