पश्चिम बंगाल एसटीएफ ने जैश ए मोहम्मद के संदिन्ध हमीम मंडल से जुड़े होने और संभावित हनि ट्रैप एंगल की जाँच के तहत उसकी करीबी सहयोगी अर्पिता सरकार को झारखंड के साहिबगंज से गिरफ्तार कर लिया है
पश्चिम बंगाल: पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने जैश-ए-मोहम्मद के संदिग्ध हमीम मंडल की करीबी सहयोगी अर्पिता सरकार को झारखंड के साहिबगंज जिले से गिरफ्तार किया है।
अधिकारियों के अनुसार, हमीम मंडल से पूछताछ के दौरान मिले सुरागों के आधार पर एसटीएफ की टीम ने स्थानीय पुलिस की मदद से शुक्रवार रात यह कार्रवाई की।
इससे पहले एसटीएफ ने शुक्रवार को पूर्वी बर्दवान से हमीम मंडल को गिरफ्तार किया था, जिसके पास से पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के कार्यक्रम और गतिविधियों से जुड़े आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए थे।
जांचकर्ताओं को संदेह है कि मंडल के संबंध 2019 के पुलवामा हमले के मुख्य आरोपी सज्जाद भट समूह से थे। अर्पिता सरकार की गिरफ्तारी के बाद अब एसटीएफ इस मामले में हनी-ट्रैपिंग के पहलू की भी जांच कर रही है और दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड की मांग की जाएगी।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
संजना कुमारी: रियल-टाइम खबरों पर मजबूत पकड़ रखने वाली डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और पत्रकार, जो सामाजिक-राजनीतिक, क्षेत्रीय और सांस्कृतिक घटनाक्रमों को डिजिटल दर्शकों के लिए सटीक व आकर्षक बनाती हैं