नीतीश कुमार के चुनावी वीडियो को ‘AI जेनरेटेड’ बताने पर घिरे प्रशांत किशोर, जेडीयू ने दर्ज कराई शिकायत
नीतीश कुमार के अपील वीडियो को जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर (PK) द्वारा ‘एआई-जनरेटेड’ (AI) बताने पर जेडीयू ने कड़ा ऐतराज जताया है। जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार ने पटना के शास्त्री नगर थाने में प्रशांत किशोर के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक वीडियो को लेकर बिहार की राजनीति गरमा गई है। जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर द्वारा इस वीडियो को फर्जी और एआई (AI) जेनरेटेड बताए जाने के बाद जनता दल (यूनाइटेड) आक्रामक हो गई है।
जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता और एमएलसी नीरज कुमार ने प्रशांत किशोर के इस दावे को भ्रामक और साजिश करार देते हुए पटना के शास्त्री नगर थाने में उनके खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
बांकीपुर सीट पर उपचुनाव के मद्देनजर एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक चुनावी अपील वीडियो जारी किया गया था, जिसमें वे जनता से मतदान करने की अपील कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें: तलाक केस: सीएम विजय-संगीता तलाक मामले की सुनवाई टली, कोर्ट ने तय की 7 अगस्त की तारीख
प्रशांत किशोर ने दावा किया था कि यह वीडियो असली नहीं है, बल्कि इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक का इस्तेमाल करके फर्जी तरीके से बनाया गया है।
इसी बात पर कड़ा रुख अपनाते हुए जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार खुद शास्त्री नगर थाने पहुंचे और आवेदन दिया।
उन्होंने मीडिया से बातचीत में आरोप लगाया कि प्रशांत किशोर राजनीतिक लाभ पाने के लिए मर्यादाओं की सीमा लांघ रहे हैं और चुनाव के दौरान जनता को भ्रमित करने व मुख्यमंत्री की छवि धूमिल करने के उद्देश्य से यह झूठा दावा कर रहे हैं।
जेडीयू का कहना है कि जब विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है, तो वे मुख्यमंत्री के वास्तविक वीडियो को एआई बताकर जनता के बीच भ्रम फैलाने का असफल प्रयास कर रहे हैं।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
